अरविंद त्रिवेदी और नट्टू काका को पीएम नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि, बोले 'टीवी जगत को भारी क्षति हुई'

हाल ही में आपने देखा की टीवी जगत की दो बड़ी हस्तियां हम सभी को छोड़कर हमेशा के लिए चली गईं। इसमें रामायण के रावण यानि अरविंद त्रिवेदी और तारक मेहता का उल्टा चश्मा के घनश्याम नायक जिनको नट्टू काका के नाम से जाना जाता है वो शामिल हैं। इन दोनों के निधन के बाद फैंस लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे थे और उनकी आत्मा की शांति के लिए पोस्ट कर रहे थे। अब इस लिस्ट में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम सामने आया है।

उन्होने एक पोस्ट करते हुए इन दोनों दिग्गज कलाकारों को श्रद्धांजलि दी है। पीएम ने एस तस्वीर साझा की है जिसमें वो अरविंद त्रिवेदी के साथ नजर आ रहे हैँ। पीएम मोदी लिखते हैं..

narendra modi, नरेंद्र मोदी

'हमने श्री अरविंद त्रिवेदी को खो दिया है, जो न केवल एक असाधारण अभिनेता थे बल्कि जनसेवा के प्रति भी जुनूनी थे। भारतीय पीढी उन्हें रामायण टीवी धारावाहिक में उनके काम के लिए याद करती रहेगी।

दोनों अभिनेताओं के परिवारों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। शांति।' इसके अलावा उन्होने नट्टू काका की एक तस्वीर के साथ लिखा है... 'पिछले कुछ दिनों में, हमने दो प्रतिभाशाली अभिनेताओं को खो दिया है जिन्होंने अपने काम से लोगों का दिल जीता है।

श्री घनश्याम नायक को उनकी बहुमुखी भूमिकाओं के लिए याद किया जाएगा, विशेष रूप से लोकप्रिय शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में। वह बेहद दयालु और विनम्र भी थे।' पीएम मोदी का ये पोस्ट काफी चर्चा में है और फैंस इसको साझा कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी को लेकर मशहूर है कि वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X