जब 20 साल की इस हसीना ने किया था कास्टिंग काउच का सामना, बोलीं- वो मेरे करीब आया और फिर ज़ोर से मुझे...

Rutuja Sawant Faced Casting Couch: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का कई सारे सितारे सामना कर चुके हैं। कई सारी अभिनेत्रियां तो ऐसी है जिन्होंने इस पर खुलकर बात की है। यहां तक की कुछ नहीं तो कास्टिंग काउच के एक्सपीरियंस को भी खुलकर साझा किया और बताया कि कैसे छोटी सी उम्र में उनके साथ में घिनौनी हरकत हुई।
आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिसने कास्टिंग काउच को लेकर खुलकर बात की। दर्शन हम बात कर रहे हैं टीवी सीरियल 'पिशाचिनी' से घर-घर में खास पहचान बनाने वाली रुतुजा सावंत की। कुछ वक्त पहले उन्होंने कास्टिंग काउच को लेकर खुलकर बात की थी और अपना एक्सपीरियंस साझा किया था।
रुतुजा सावंत ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि 20 साल की उम्र में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। इस दौरान उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि "एक स्ट्रगलिंग एक्टर के लिए यह बहुत आम है और उसे बहुत ऑडिशन देने पड़ते हैं। मैं जब 20 साल की थी तो काम की तलाश में थी। एक दिन मुझे एक एजेंट का कॉल आया और मुझे मिलने ऑफिस बुलाया।"
रुतुजा सावंत ने आगे बात करते हुए कहा कि "जब मैं उनके ऑफिस पहुंची तो मुझे वह काम बताने के बजाय वह मेरे करीब आने लग गए। उसने मुझे अपनी तरफ जोर से खींचा। मैं बहुत ज्यादा डर गई थी और जैसे-तैसे वहां से भगाने के लिए थी। लेकिन इस हाथ से के चलते मुझे बहुत बड़ी सीख मिली कि जब भी आप किसी अनजान से मिलते हैं तो सावधान रहना चाहिए।"
रुतुजा सावंत ने इंटरव्यू में आगे बताया कि "उस दिन के बाद में कभी भी किसी भी मीटिंग में अकेले नहीं जाती थी। मैं हमेशा अपने किसी दोस्त को साथ लेकर जाती थी। आज भी मैं जब भी किसी काम के सिलसिले में कहीं जाती हूं तो क्रॉस चेक जरूर कर लेती हूं। दुर्भाग्य की बात तो यह है कि आज भी नए एक्टर्स को इन सब चीजों को फेस करना पड़ता है"
'पिशाचिनी' एक्ट्रेस रुतुजा सावंत ने आगे इस पर बात करते हुए कहा कि दुनिया में अच्छे और बुरे दोनों तरह के लोग हैं। लेकिन यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप कैसे सेफ रहेंगे। अगर एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो आपको बता दें कि उन्होंने 'पिशाचिनी' सीरियल के अलावा 'मेहंदी है रचने वाली' और 'छोटी सरदारनी' में भी काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications