आशीष चौधरी आखिरकार खतरों के खिलाड़ी 6 के विजेता बन गये। चैंग और आशीष फाइनल दो पार्टिसिपेंट थे जिनमें रोहित शेट्टी द्वारा दिये गये आखिरी टास्क में आशीष ने चैंग को हराकर खतरों के खिलाड़ी 6 का खिताब अपने नाम कर लिया।
खतरों के खिलाड़ी फिनाले के दौरान सभी एक्स प्रतिभागी भी मौजूद थे सभी ने मिलकर फाइनलिस्ट्स का हौसला बढ़ाया और साथ ही अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस से शो को काफी एंटरटेनिंग भी बनाया।
आइये देखतें हैं खतरों के खिलाड़ी 6 के विजेता आशीष चौधरी की कुछ तस्वीरें।
खतरों के खिलाड़ी 6 फिनाले
खतरों के खिलाड़ी 6 फिनाले में सभी एक्स पार्टसिपेंट्स शामिल हुए।
प्रतिभागियों ने दी परफॉर्मेंस
सना खान से लेकर इकबाल तक ने स्टेज पर जाकर बेहतरीन परफॉर्मेंस देकर दर्शकों को काफी एंटरेटन किया।
रोहित शेट्टी के हाथों से ट्रॉफी लेते आशीष
रोहित शेट्टी ने आशीष चौधरी को अपने हाथों से ट्रॉफी दी।
चैंग को हराकर आशीष हुए विजेता
चैंग और आशीष चौधरी टॉप 2 फाइनलिस्ट बने जिसमें से आशीष चैंग को हराकर खतरों के खिलाड़ी 6 के विजेता हुए।
25 लाख के विजेता हुए आशीष
आशीष चौधऱी को कुल 25 लाख रुपये और एक महिंद्रा स्कॉर्पियो कार मिली।


Click it and Unblock the Notifications