फिर से खतरों के खिलाड़ी में खिलाड़ी 786
लगता है कि खिलाड़ी नाम अक्षय कुमार का पेटेंट हो गया है इसलिए तो जब जिक्र खिलाड़ियों का हो तो बिना अक्षय के बात ही नहीं हो सकती है। खबर है कि टीवी के मशहूर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' को फिर से अक्षय कुमार ही होस्ट करेंगे। ऐसा सुनने में आया है कि कलर्स अपने इस रियलिटी शो के लिए किसी और के नाम पर विचार कर ही नहीं रहा है उसे लगता है कि अक्षय कुमार ही इस शो के लिए बेस्ट हैं।
लेकिन अक्षय कुमार ने अभी इस शो के लिए हां नहीं बोला है कारण है कि अक्षय आने वाले दिनों में खासा व्यस्त हैं। लेकिन कलर्स वाले अक्षय कुमार के इंतजार करने को तैयार हैं। आपको बता दें कि अक्षय कुमार ने पिछले सीजन की मेजबानी की थी और उससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने शो को होस्ट किया था लेकिन अक्षय के समय शो ज्यादा हिट रहा था।
वैसे आपको बता दें कि मिस्टर खतरों के खिलाड़ी इन दिनों 7 दिसंबर को प्रदर्शित होने वाली फिल्म 'खिलाड़ी 786' को लेकर खासा व्यस्त हैं जिसमें उनके साथ नजर आने वाली हैं अभिनेत्री असिन। फिल्म के निर्माता हिमेश रेशमिया और ट्विंकल खन्ना हैं। जबकि फिल्म के निर्देशक आशीष मोहन हैं।
आईये आपको दिखाते हैं खिलाड़ी 786 की एक झलक


Click it and Unblock the Notifications