Wedding Pics: नामकरण एक्टर विराफ पटेल ने सलोनी खन्ना से की कोर्ट मैरिज, अंगूठी नहीं मिली तो ये किया

स्टार प्लस के मशहूर सीरियल नामकरण में आशीश मेहता की मुख्य भूमिका निभाने वाले एक्टर विराफ पटेल ने 6 मई को बांद्रा के एक कोर्ट में अपनी एक्टर गर्लफ्रेंड सलोनी खन्ना के साथ शादी कर ली। विराफ ने कोरोना महामारी के चलते इस शादी से अपने रिश्तेदारों, परिवार और दोस्तों सभी को दूर रखा।

शादी के बाद विराफ और सलोनी की बेहद प्यारी तस्वीरें, इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। विराफ और सलोनी ने इस मौके के लिए सफेद मैचिंग आउटफिट्स का चयन किया था।

pics-naamkaran-actor-viraf-patel-marries-saloni-khanna-in-court-wears-rubberband-instead-of-ring

दोनों की ही तस्वीरें बेहद क्यूट लग रही हैं। वहीं शादी की तैयारियां ना कर पाने के चलते विराफ ने सलोनी को अंगूठी तक नहीं गिफ्ट की। लेकिन अंगूठी की कमी भी विराफ ने नहीं पूरी होने दी।

अंगूठी की जगह पहनाया ये

अंगूठी की जगह पहनाया ये

गौरतलब है कि लॉकडाउन के चलते शायद विराफ ज़्यादा तैयारियां नहीं कर पाएं लेकिन सलोनी को शादी के वादे उन्होंने पूरे दिए। अंगूठी की कमी भी विराफ ने सलोनी की उंगली में एक रबर बैंड पहना कर पूरी कर दी।

फरवरी से तैयारी

फरवरी से तैयारी

विराफ और सलोनी ने फरवरी में सगाई की थी और तब से ही दोनों अपनी शादी प्लान कर रहे थे। लेकिन लॉकडाउन और कोरोना के कहर के चलते दोनों ने ही इन तैयारियों पर लगाम कसी और सूझ बूझ से काम लिया।

घबराई हुईं सलोनी

घबराई हुईं सलोनी

सलोनी ने इस अनोखी शादी के बारे में बात करते हुए टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि वो इस समय घबराई हुई हैं और थोड़ी नर्वस हैं लेकिन काफी खुश हैं। उनके अंदर फिलहाल ढेर सारे इमोशन हैं जिन्हें संभालना मुश्किल हो रहा है।

ऐसे समय में शादी

ऐसे समय में शादी

विराफ और सलोनी, दोनों का ही मानना था कि ऐसे समय में उनके लिए शादी का फैसला लेना ज़रूरी था। उनका कहना है कि इस समय इतना गहरा और डरा हुआ समय है कि वो इसे साथ में मज़बूती से एक दूसरे के साथ बिताना चाहते थे।

केवल तीन गवाह

केवल तीन गवाह

विराफ और सलोनी ने बताया कि वो नहीं चाहते थे कि ऐसे में समय में उनका परिवार, सफर करने का रिस्क ले। इसलिए शादी में कोई नहीं आया सिवाय उनके तीन दोस्तों के जो गवाह थे। इनमें दो दोस्त दो ही हफ्ते पहले, कोरोना से ठीक हुए वहीं तीसरे ने कोरोना की दोनों वैक्सीन लगवा रखी हैं।

वेब सीरीज़ के सेट पर

वेब सीरीज़ के सेट पर

विराफ और सलोनी की मुलाकात कुछ सालों पहले एक वेब सीरीज़ के सेट पर हुई थी और तब से ही दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। फरवरी 2021 में दोनों ने अपने रिश्ते पर आधिकारिक तौर पर मुहर लगा दी।

परफेक्ट हुई शादी

परफेक्ट हुई शादी

विराफ और सलोनी का मानना है कि भले ही उनकी शादी अलग थी लेकिन ये भी एक तरह से यादगार है। परिवार भले ही उनके साथ नहीं था लेकिन दुआओं में वो हमेशा परिवार वालों के साथ रहेंगे।

माही वे से शुरूआत

माही वे से शुरूआत

विराफ पटेल ने अपने करियर की शुरूआत, सोनी टीवी की मिनी सीरीज़ माही वे के साथ की थी। इसके बाद वो कई सीरियल में नज़र आए लेकिन उन्हें पहचान मिली एक बूंद इश्क और नामकरण के साथ।

चिकन लस्सी और कोल्ड मसाला

चिकन लस्सी और कोल्ड मसाला

वहीं सलोनी खन्ना भी टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म का जाना माना चेहरा है। सलोनी को पहचान मिली थी ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज़ चिकन लस्सी और कोल्ड मसाला के साथ।

शादी मुबारक!

शादी मुबारक!

विराफ और सलोनी को फिल्मीबीट परिवार की ओर से भी शादी मुबारक। उम्मीद है कि लॉकडाउन जल्दी खत्म हो और वो अपने परिवार के साथ मिलकर अपनी खुशियां बांट सकें। तब तक के लिए स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X