Pics: माधुरी दीक्षित का पहला सीरियल, 1984 में दूरदर्शन ने किया था रिजेक्ट, कहा - पसंद नहीं आईं
माधुरी दीक्षित ने 1984 में अपना फिल्म डेब्यू किया लेकिन उन्हें रातों रात पहचान मिली 1988 में तेज़ाब के गाने एक दो तीन के साथ। इस गाने में वो ऐसा थिरकीं कि पूरा बॉलीवुड उनकी अदाओं का कायल हो गया।
इससे पहले माधुरी ने कई छोटी बड़ी फिल्मों में काम किया लेकिन क्या आपको पता है कि माधुरी दीक्षित के एक्टिंग करियर की शुरूआत दूरदर्शन से हुई।

जी हां, माधुरी दीक्षित ने 1984 में अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत दूरदर्शन के लिए बन रहे एक सीरियल के साथ की थी। इस सीरियल का नाम था बॉम्बे मेरी है।
लेकिन इस सीरियल को दूरदर्शन ने प्रसारित करने से मना कर दिया था। और कारण ये था कि दूरदर्शन की सीरियल की कास्ट का कोई भी एक्टर ढंग का नहीं लगा था। देखिए सीरियल से कुछ तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications











