PICS: ये सितारे होगें इस बार 'खतरों के खिलाड़ी'
खतरों के खिलाड़ी टीवी पर एक ऐसा शो है, जिसका इंतजार दर्शक दिल थामे करते हैं। क्योंकि इसमें उनके चहेते सितारे काफी हैरतअंगेज कारनामे करते नजर आते हैं। 'खतरों के खिलाड़ी : डर का ब्लॉकबस्टर' सीजन 6 का आगाज हो गया है।
नोट: इस बार के कंटेस्टेंट जानने के लिए नीचे दी गई तस्वीर पर क्लिक करें।
मुंबई में आयोजित शो की प्रेस कॉन्फ्रेंस में 'खतरों के खिलाड़ी : डर का ब्लॉकबस्टर' सीजन 6 के प्रतियोगियों के नाम दर्शकों के सामने लाए गए। आपको बता दें, जल्द ही इस शो की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में शुरू होगी।
पिछले सीजन की तरह इस बार भी शो के होस्ट होगें रोहित शेट्टी। वहीं, इस बार इस शो की खास बात यह है कि इसमें टीवी की कई बहुओं को एक्शन करते देखने का मौका मिलेगी।
टीवी एक्ट्रेस आशा नेगी, रश्मि देसाई, रिद्धि डोगरा जैसी टीवी कलाकार इस शो का हिस्सा होंगी। वहीं, इकबाल खान, सना खान, आशीष चौधरी, 'चक दे इंडिया' फेम सागरिका घटगे, मियांग चैंग, कबड्डी स्टार राकेश कुमार, सिद्धार्थ भारद्वाज, अर्चना विजया और नतालिया कौर जैसे जाने पहचाने चेहरे भी हिस्सा ले रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












