PICS:फटा पोस्टर...निकला कपिल, किस किस को प्यार करूं की शूट
अरे साला मैं तो साहब बन गया...कपिल शर्मा आजकल यही गाते फिर रहे हैं। अरे बताया था न, उनकी फिलिम शुरू हो गई हैं। और नाम सुनकर आपको अंदाज़ा लग जाएगा कि हम इतनी मस्ती क्यों कर रहे हैं। कपिल की फिल्म का नाम है 'किस किस को प्यार करूं' और कपिल ने दोस्त, यार, चाहने वालों से दुआ मांगने को भी कह दिया।

अब्बास मस्तान की इस फिल्म में कपिल के साथ अरबाज़ खान और एली एवराम भी दिखेंगी। कपिल अपनी फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं और हो सकता है उनका अवतार कपिल की इमेज से बिल्कुल अलग। खैर हमें इन सबसे क्या, हम तो बस इसलिए खुश हैं कि उनकी शूटिंग शुरू हो चुकी है और जल्द ही उन्हें बड़े परदे पर देखने को मिल जाएगा। All the best Kapil!
kapil sharma comedy nights comedy nights with kapil कपिल शर्मा कॉमेडी नाइट्स विद कपिल कॉमेडी नाइट्स कलर्स वायाकॉम 18 colors viacom 18


Click it and Unblock the Notifications