PICS: एक्शन जैक्सन की टीम पहुंची KBC के मंच पर
कौन बनेगा करोड़पति के ग्रैंड फिनाले में 'एक्शन जैक्सन' की टीम ने आग लगा दी। जी हां, मौका था टेलीविजन के सबसे बड़े गेम शो केबीसी के ग्रैंड फिनाले का और सेट पर मौजूद थी प्रभुदेवा के साथ एक्शन जैक्सन की टीम। आगामी फिल्म एक्शन जैक्सन के निर्देशक प्रभुदेवा समेत अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर अजय देवगन ने सेट पर खूब धमाल मचाया।
नोट: नीचे दिए तस्वीर पर क्लिक कर आप देख सकते हैं केबीसी में सोनाक्षी संग बिग बी ने कैसे किया डांस।
गौरतलब है कि, केबीसी का फिनाले 9 नवंबर को टेलीविजन पर दिखाया जाएगा। इससे संबंधित ट्वीट पोस्ट करते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा कि, 'यह एक यादगार लम्हा है। थोड़ी अव्यस्तता थी, लेकिन सब कुछ समय पर खत्म हुआ।' आपको बता दे,महानायक अमिताभ बच्चन साल 2000 से ही इस गेम शो से जुड़े हुए हैं।
बिग बी, ग्रैंड फिनाले की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। जहां प्रभुदेवा, सोनाक्षी के साथ बिग बी भी खूब डांस करते दिख रहे हैं। कौन बनेगा करोड़पति के इस आठवें संस्करण में दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और रानी मुखर्जी जैसे सितारों को हमने देखा। वहीं, नरूला भाईयों को 7 करोड़ जैसी विशाल राशि जीतने की जश्न मनाते भी देखा।


Click it and Unblock the Notifications
