बिग बॉस के घर की तस्वीरें: स्वर्ग और नरक दोनों हैं यहां
बैंगलोर। बिग बॉस एक बार फिर से दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाने के लिए तैयार है। इस बार शो में कई अलग अलग प्रयोग किये गये हैं। बिग बॉस के घर में स्वर्ग है तो नरक भी, जो कि प्रतिभागियों के लिए काफी मुश्किल होगा। बिग बास का घर 10,500 वर्ग फीट में बना हुआ है। बताया जा रहा है कि स्वर्ग उन जगहों को कहा जा रहा है, जहां कई विलासिताएं हैं तो नरक वह जगह है जहां पर प्रतिभागियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। नरक को एक गैरेज की तरह बनाया गया है, जहां पर प्रतिभागियों को जमीन में ही सोना पड़ेगा।
क्या क्या होगा स्वर्ग में-
बिग बॉस के घर में स्विमिंग पूल और बीच जैसा अनुभव देने वाली जगहें बनायी गयी हैं। वहीं वहां की छतों को बादलों जैसा रंगीन किया गया है। घर में बुक शेल्फ और बार बनाये गये हैं। इसके अलावा पहली बार होगा जब बिग बॉस के घर में एक घड़ी होगी। जिसके द्वारा एक बार ही टाइम बताया जायेगा।
क्या क्या है नरक में-
नरक कहे जाने वाले स्थान पर बेड नहीं होंगे, वहां पर जमीन पर बिस्तर लगाकर लोगों को सोना होगा। इसके अलावा बाथरूम में पानी भी अपने आप ले जाना होगा, जिसके लिए नल बाहर लगा होगा। बाथरूम और लिविंग एरिया के पास ज्यादा गैप नहीं होगा। वहीं स्वर्ग कहे जाने वाले स्थान को देखने के लिए एक स्क्रीन लगी होगी जो कि नरक के अन्य प्रतिभागियों की मुश्किलों को और भी बढ़ा देगा। शो के बारे में बॉलीवुड के डिजाइनर ओमंग कुमार कहते हैं कि शो की थीम 'स्वर्ग और नरक' है। मुझे कहा गया था कि मैं एक ऐसा स्थान बनाऊं जहां एक ही छत के नीचे स्वर्ग और नरक दोनों ही हो। मैंने थीम को जस्टिफाई करने की कोशिश की है।
तस्वीरों में देखें कैसा है बिग बास का घर-


Click it and Unblock the Notifications