OMG..कपिल शर्मा के लिए सबसे बड़ा चैलेंज..दंगल गर्ल की एंट्री...
द ड्रामा कंपनी का एक एपिसोड आॅन एयर हो चुका है। सोनी टीवी के इस पहले एपिसोड को मिली प्रतिक्रिया निराशाजनक रही। दर्शकों से लेकर मीडिया तक हर किसी ने केवल कृष्णा अभिषेक के इस नए शो की तुलना कपिल शो से की।
लेकिन अब दूसरे एपिसोड की तैयारी के लिए कपिल शो का सामना दंगल गर्ल से होगा।जी हां।हाल ही में दंगल गर्ल गीता और बबीता के साथ द ड्रामा कंपनी की टीम ने अपनी शूटिंग पूरी की।

इसमें कोई दोराय नहीं है कि कपिल शो से मुकाबला करने के लिए कृष्णा के शो का अधिक फोकस टॅाप के सेलिब्रिटी पर होगा। ऐसा माना जा रहा है कि इसकी शुरुआत दंगल गर्ल से की गई है।
द ड्रामा कंपनी की कॅामेडियन रिद्धिमा पंडित ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इन दोनों की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है कि अब ड्रामा कंपनी के सेट पर दंगल होगा।
Shhhh..बड़ा खुलासा...1 नहीं 10 सुपरस्टार..चोरी-चोरी..हैरान हो जायेंगे...
गौरतलब है कि द ड्रामा कंपनी केवल तीन महीने के लिए आॅन एयर बताया जा रहा है। इस शो की टीआरपी के आधार पर ही द ड्रामा कंपनी को आगे आॅन एयर रखा जाएगा।
वैसे आपको बता दें कि कपिल शो की टीआरपी भारती सिंह और चंदन प्रभाकर के आने से काफी बढ़ी है। यह शो पिछले वीक टीआरपी की रेस में नंबर 6 पर था।
बहरहाल,यहां देखिए कि द ड्रामा कंपनी को अपने पहले एपिसोड के टेलीकास्ट के बाद कैसे हेट रिएक्शन मिलें..


Click it and Unblock the Notifications