दो दिन बाद ही विवादों में आया Bigg Boss 18, Salman Khan के पास आया लेटर, कहा- 'अपनी ताकत का इस्तेमाल करो'

PETA On Bigg Boss Donkey: बिग बॉस 18 की शुरुआत हो चुकी है और घर के सभी सदस्य घर के अंदर जाकर अपना-अपना गेम खेल रहे हैं। इस सीजन में कुछ ऐसा हुआ है, जैसे पहले कभी नहीं हुआ था। पहली बार बिग बॉस के घर में किसी जानवर को एंट्री मिली है। लेकिन अब इसके खिलाफ PETA ने अपनी आवाज उठाई है।
बॉलीवुड सुपरस्टार और "बिग बॉस 18" के होस्ट सलमान खान से पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (PETA) ने अनुरोध किया है कि वे बिग बॉस के मेकर्स को जानवरों का इस्तेमाल अपने शो के लिए ना करने के लिए मनाएं।
पेटा इंडिया ने सलमान खान को एक लेटर लिखा है- "हम जनता के सदस्यों की शिकायतों से घिरे हुए हैं जो बिग बॉस के घर में गधे को रखने से बहुत परेशान हैं। उनकी चिंताएं जायज हैं और उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।"
उन्होंने आगे लिखा- "भारत के सबसे प्रभावशाली सितारों में से एक और बिग बॉस के होस्ट के रूप में, आपके पास एक दयालु उदाहरण साबित करने की शक्ति है। हम सम्मानपूर्वक अनुरोध करते हैं कि आप अपने इंफ्लुएंस का इस्तेमाल शो के मेकर्स से मनोरंजन के लिए जानवरों का इस्तेमाल करने से बचने का आग्रह करने के लिए करें।"
लेटर में कहा गया कि इससे न केवल जानवरों पर तनाव और दर्शकों को परेशानी से बचाया जा सकेगा बल्कि एक सशक्त मिसाल भी कायम होगी।
पत्र में साफ तौर से जिक्र किया गया है कि शो के सेट पर किसी जानवर का इस्तेमाल करना कोई हंसी की बात नहीं है।
लेटर में लिखा है शिकार के जानवर के रूप में गधे स्वाभाविक रूप से घबराए हुए होते हैं। उन्हें और अन्य जानवरों को सभी शो के सेट पर होने वाली रोशनी, आवाज और शोरगुल से डर लगता है। शो के सेट पर जानवरों के लिए कोई जगह नहीं है, यह दर्शकों के लिए साफ है, जो गधे को एक छोटे से सीमित स्थान पर बेकार में खड़ा देखकर दुखी होते हैं। इसके अलावा, गधे सोशल एनिमल हैं, जिन्हें अक्सर झुंड में ही रखा जाात है। जिस तरह हम इंसान परिवार में रहते हैं, उसी तरह गधे भी रहते हैं।"
The way this donkey is being pampered in #BiggBoss18, it reminds me of few contestants from #BiggBoss16 #BiggBoss17 #BiggBossOTT3, like Dogla, Panauti, two patni wala, actually the donkey is better than them, more hard-working and not manipulative. pic.twitter.com/w2oRj7Nvcr
— Lady Khabri (@KhabriBossLady) October 7, 2024


Click it and Unblock the Notifications