सलवार सूट में उर्फी जावेद को देख दंग रह गए लोग, बोले- 'ये उर्फी नहीं हो सकती, ये तो फुल कपड़ों में है'

उर्फी जावेद का नाम जब भी सामने आता है तो लोग समझ लेते हैं कि एक बार फिर से बोल्डनेस और अलग ड्रेस का तड़का लगने वाला है। लेकिन इस वक्त कुछ ऐसा नहीं हुआ है। उर्फी जावेद जिस हालत में अब स्पॉट की गई हैं वो कभी कभी देखने को मिलता है।
दरअसल हालिया वीडियो में उर्फी जावेद को सलवार सूट में देखा गया है। जैसे ही वो गाड़ी से उतरीं तो पैपराजी उनको देखकर चिल्लाने लगे। एक ने कहा, ''क्या बात है उर्फी जी आज सलवार सूट में, आज जनता खुश हो जाएगी।'' इसी वक्त एक बाइक गिर जाती है जिससे उर्फी जावेद चौंक जाती हैं।
लोग कहते हैं कि आपको देखकर बाइक गिर गई। इस तरह से उनसे मजाक किया जा रहा था। पैपराजी पेज ने इस वीडियो के साथ लिखा, ''जनता सोच रही होग, जनता ऐसा हो "आज सूरज कहाँ से निकला है।"
लोग भी सलवार सूट में देखकर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''कपडे इंसान का गहना है बहना!'' एक ने लिखा, ''कपड़े भी बोल रहे होंगे आज किसने पहन लिया मुझे।'' एक का कहना था, ''नहीं वह उर्फी नहीं है ये तो फुल ड्रेस में है।''
इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं उर्फी ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है। उर्फी जावेद फैशन के अलावा कई मामलों में अपनी राय देती रहती हैं और कहा जाता है कि वो बेबाकी से बात करती हैँ। उर्फी को ट्रोलिंग के बाद में लाखों लोग सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं और अजीबो गरीब लुक्स में उनकी तस्वीरें भरी पड़ी हैं।


Click it and Unblock the Notifications