#BoldBayaan:"लोग अक्षय कुमार से ज़्यादा रोनित रॉय को पहचानते हैं"

दिल बोले ओबेरॉय एक्टर कुणाल जयसिंह ने हाल ही में अपने टीवी करियर पर बात करते हुए कहा कि कई देशों में लोग टीवी स्टार्स को फिल्म स्टार्स से ज़्यादा पहचानते हैं।

हिंदी टीवी अब कोई छोटी मोटी इंडस्ट्री नहीं रह गई है, ये तो हम सब जानते हैं लेकिन अब धीरे धीरे ये दायरा काफी बढ़ता जा रहा है। इतना कि अब बॉलीवुड को अपना प्रचार प्रसार करने के लिए हिंदी टेलीविजन की ज़रूरत प़ड़ रही है।

यही कारण है कि प्रमोशन से लेकर रियलिटी शो तक हर जगह, टीवी पर बॉलीवुड का तड़का ज़रूर लग रह है। अब ज़ाहिर सी बात है कि जब इतना बड़ा मीडियम है तो स्टार्स भी कोई छोटे मोटे नहीं होंगे।

Kunal-jaysingh-DIl-Bole_oberoi

हिंदी टीवी के बढ़ते दायरे पर बात करते हुए दिल बोले ओबेरॉय के ओम यानि कि कुणाल जयसिंह ने बताया कि अब टीवी कोई छोटा क्षेत्र नहीं रह गया है। इसका स्टारडम अपने आप में एक अलग दुनिया है। आज हिंदी टीवी कम से कम 180 देशों में है।
[केवल शाहरूख खान को कॉपी करते हैं टीवी के ये 10 एक्टर!]

यानि कि इतने देशों में फिल्में रिलीज़ नहीं होती लेकिन स्टार प्लस से लेकर सोनी तक हर चैनल देखा जाता है। और यही कारण है कि कितने ऐसे देश हैं जहां लोग शायद अक्षय कुमार को ना पहचानें लेकिन रोनित रॉय या राम कपूर को ज़रूर पहचान लेंगे।
[ये हैं टीवी की बेस्ट जो़ड़ियां...इतना रोमांस कि देखते रह जाएंगे]

कुणाल की इस बात से हम सहमत हैं, पिछले कुछ सालों में टीवी ने अपना अलग ही स्टारडम देखा है। यही कारण है कि करण जौहर से सलमान खान तक टीवी पर रहने से गुरेज नहीं करते हैं।

वहीं कुछ टीवी के सितारे ऐसे हैं जो अपने स्टारडम के कारण टीवी से लेकर बॉलीवुड तक पर छाए हैं -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X