पर्ल वी पुरी केस- पहचान रिवील होते ही पीड़िता की मां ने तोड़ी चुप्पी, कहा, मेरी चुप्पी को कमजोरी ना समझें
पर्ल वी पुरी रेप केस मामले में एकता कपूर, दिव्या खोसला कुमार समेत कई टीवी सितारे एक्टर के सपोर्ट में उतर आए हैं। सभी का कहना है कि पर्ल को इस केस में झूठा फंसाया जा रहा है। खैर, इसी बीच दिव्या खोसला कुमार ने सोशल मीडिया पर पीड़िता के मां- पिता की पहचान उजागर कर दी, जिसके बाद पीड़िता की मां ने चुप्पी तोड़ी है।
इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट डालते हुए उन्होंने लिखा कि मेरी चुप्पी को मेरी कमजोरी ना समझें। मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। साथ ही उन्होंने पीड़िता का नाम सार्वजनिक करने वालों पर आक्रोश दिखाया है।

पीड़िता की मां ने लिखा- "बहुत सारे लोग फोन कर रहे हैं और मुझे मीडिया में आकर अपना पक्ष रखने के लिए कह रहे हैं। मेरी खामोशी को मेरी कमजोरी ना समझें। न्यायपालिका में मेरे सम्मान और विश्वास ने मुझे यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया है। बहुत से लोगों ने सार्वजनिक रूप से मेरा और मेरी बेटी का नाम सामने लाया है जो कानून द्वारा अनुमत नहीं है। पीड़ितों के नाम को सार्वजनिक करना अपराध है।"


Click it and Unblock the Notifications











