पर्ल वी पुरी केस: पर्ल के सपोर्ट में एकता कपूर ने किया ऑडियो लीक, डीसीपी ने सीधे कहा- हमारे पास सबूत है
एक्टर पर्ल वी पुरी पर नाबालिग के साथ रेप का लगाया गया है, जिसके बाद POCSO के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इस केस में उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में रखा गया है। इस बीच एकता कपूर समेत टेलीविजन इंडस्ट्री के कई सितारे पर्ल के सपोर्ट में उतर आए हैं, जिनका मानना है कि पर्ल निर्दोष हैं और उन्हें इस मामले में गलत फंसाया जा रहा है।
एकता कपूर ने एक ऑडियो भी लीक किया है, जहां लड़की की मां यह मान रही है कि पर्ल निर्दोष है। बहरहाल, इस मामले में डीसीपी ने साफ तौर पर कहा कि पर्ल वी पुरी के खिलाफ हमारे पास सबूत हैं।

एकता कपूर शुरुआत से पर्ल के सपोर्ट में हैं। एकता के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए डीसीपी संजय कुमार पाटिल ने कहा, "आरोप झूठे नहीं हैं। जांच में पर्ल वी पुरी का नाम सामने आया है। उसके खिलाफ सबूत हैं। इसीलिए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमे में सच्चाई का फैसला किया जाएगा।"
बता दें, नाबालिग और उसके परिजनों के शिकायत दर्ज कराने के बाद एक्टर को पुलिस ने 4 जून की देर रात गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में और भी पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











