संग्राम से शादी करने को बेकरार पायल, बिग बॉस से निकलते ही लेंगी फेरे!

Payal Rohtagi wants to marry Sangram as soon as possible
बिग बॉस के कंटस्टेंट संग्राम सिंह घर के अंदर ज्यादा से ज्यादा दिन रहकर और लोगों के साथ अच्छी बॉडिंग बनाकर शो को जीतने की तैयारी में लगे हैं वहीं उनकी गर्लफ्रैंड पायल संग्राम के बाहर आने के बाद जल्द से जल्द उनसे शादी करने की तैयारी कर रही हैं। पायल रोहतगी ने हाल ही में मीडिया से हुए इंटरेक्शन के दौरान कहा वो संग्राम सिंह से बहुत प्यरा करती हैं और उनके बिना वो नहीं रह सकतीं। पहली बार ऐसा हुआ है कि रिलेशनशिप में आने के बाद संग्राम सिंह से वो दूर रही हों। इसलिए उन्हें संग्राम जी की कमी काफी खल रही है। पायल चाहती हैं कि संग्राम सिंह बिग बॉस 7 को जीतें और बाहर आकर उनके साथ जल्द से जल्द सात फेरे ले लें। संग्राम भी घर के अंदर पायल को काफी मिस कर रहे हैं।

पिछले हफ्ते जब बिग बॉस ने घर के सदस्यों को लक्जरी बजट के अंतर्गत एक टास्क दिया था जिसका नाम था रिमोट कंट्रोल टास्क। इस टास्क के दौरान घर के कुछ सदस्यों के घरवालों या उनके कुछ दोस्तों के घर के अंदर भेजा गया था। संग्राम सिंह के लिए पायल घर के अंदर गयी थीं और उन्होंने घर के अंदर जाकर संग्राम सिंह को काफी प्यार दिखाया। पायल ने ये घर के अँदर जाकर सभी सदस्यों से कहा कि वो लोग संग्राम का ख्याल रखें। पायल ने संग्राम को ये भी कहा कि वो अपने ड्रेसिंग सेंस पर ध्यान दें।

पायल ने गौहर से भी कहा कि उन्होंने टास्क के दौरान ये कहा था कि वो संग्राम सिंह से नफरत करती हैं। उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था। पायल संग्राम से गले मिलकर रोने भी लगी थीं और उन्होंने कहा कि वो संग्राम से बहुत प्यार करती हैं उनके बिना नहीं रह सकतीं। पायल और संग्राम के प्यार के बारे में घर में हर कोई जानता है और सभी इन दोनों के प्यार की बहुत रिस्पेक्ट भी करते हैं। अब देखते हैं कि बिग बॉस से बाहर आने के बाद संग्राम को शादी का सरप्राइज कैसा लगता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X