बिग बॉस 7 के विजेता बनें संग्राम- पायल!

संग्राम सिंह को बिग बॉस के घर के अंदर सदस्यों का बहुत प्यार मिल रहा है और घर के बाहर दर्शकों का भी। सभी चाहते हैं कि संग्राम सिंह ही बिग बॉस 7 के विजेता बनें क्योंकि वो घर के अंदर सभी के साथ प्यार से रहने की कोशिश करते हैं और साथ ही किसी भी तरह के लड़ाई झगड़े में नहीं पड़ते। हाल ही में बिग बॉस के घर में अपनी फिल्म को प्रमोट करने आए सोहा अली खान और अरशद वारसी ने भी कहा कि उनकी यही इच्छा है कि संग्राम सिहं ही बिग बॉस 7 के विजेता बनें क्योंकि वो बहुत ही अच्छे हैं और काफी स्टॉंग भी। संग्राम सिहं को आज तक किसी के साथ बुरी तरह से बात करते हुए या फिर किसी से बेवजह उलझते हुए नहीं देखा गया।

बिग बॉस के दर्शक यही चाहते हैं कि संग्राम सिंग को ही इस साल बिग बॉस का विजेता बनाया जाए। हाल ही में पायल रोहतगी, एंडी और अरमान की मां, डॉली बिंद्रा और निगार खान को बिग बॉस के घर के अंदर एक रिमोट कंट्रोल टास्क के दौरान भेजा जाएगा। इस टास्क के लिए बिग बॉस के घर कें अंदर जाने से पहले इन सभी ने मीडिया से बात की। पायल रोहतगी ने कहा मैं तो यही चाहती हूं कि संग्राम ही इस सीजन के विजेता बनें। मेरे लिए इससे बड़ी खुशी की और क्या बात होगी। संग्राम सिंह दिल के बहुत ही अच्छे इंसान हैं और वह कभी भी किसी का बुरा नहीं चाहते।

पायल का कहना है कि संग्राम ही इस सीजन के सबसे सच्चे और अच्छे प्रतिभागी हैं। पायल रोहतगी संग्राम सिंह की गर्लफ्रैंड हैं और घर के अंदर होने वाली किसी भी लडा़ई झगड़े पर वो नाराज नहीं होतीं ना ही रिएक्ट करती हैं। क्योंकि उन्हें पता है कि घर में सभी गेम खेल रहे हैं। लेकिन उन्हें इस बात का यकीन है कि संग्राम सिंह एक बहुत ही अच्छे इँसान हैं और दर्शक उनकी अच्छाई को समझते हुए उन्हें जरुर वोट करेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X