पायल को लगा 'जोर का झटका'

By Neha Nautiyal

Payal Rohtagi
पायल रोहतगी तो आपको याद ही होगी? अगर नहीं याद है तो हम याद दिला दें। बॉलीवुड की दो-चार फिल्मों में साइड रोल और आईटम नम्बर के अलावा टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस में भाग ले चुकी हैं।

खबर ये है कि वो किंग खान के रियलिटी शो 'जोर का झटका' से टीवी पर वापसी की तैयारी में हैं। वैसे इस शो के साथ तकरीबन दो साल बाद किंग खान भी छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। शाहरुख इससे पहले साल 2008 में 'क्या आप पांचवी पास से तेज हैं' में आखिरी बार छोटे पर्दे पर दिखाई पड़े थे।

वोट करें- कौन रहा इस साल सबसे हिट और सबसे फ्लॉप

इस शो की शूटिंग इन दिनों अर्जेंटिना में हो रही है। पायल इस शो में काम करने के लिए बेहद उत्सुक थी मगर शूटिंग के दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया और उनका हाथ फ्रेक्चर हो गया। इसके बावजूद उन्होंने शूटिंग जारी रखी और शो के होस्ट किंग खान उनका हौसला बढ़ात रहे।

मगर जब पायल का दर्द बढ़ गया तो उन्हें शूटिंग छोड़ के वापस जाना पड़ा। अब हम तो यही कहेंगे कि बेचारी पायल को जोर का झटका लगा है एक तो हाथ फ्रेक्चर हो गया और दूसरा उन्हें किंग खान का साथ भी ज्यादा वक्त नसीब नहीं हुआ।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X