सन्नी पर आया बॉलीवुड का दिल, जल उठीं पायल

निर्माता-निर्दशक दिबाकर बैनर्जी पर कास्टिंग काउच का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल रोहतगी को एडल्ट स्टार सन्नी लियोन पर आये बॉलीवुड के दिल से काफी परेशान और नाराज हैं। इसलिए उन्होंने ऊल-जलूल बयान देना शुरू कर दिया है। पायल ने कहा कि बिग बॉस शो स्क्रिप्टड है। इसका मतलब यह हुआ कि उन्होंने शो की सत्यता पर सवाल खड़े कर दिये गये हैं।

पायल ने कहा कि बिग बॉस के अंदर जो कुछ भी होता है वो पहले से तयशुदा है। यहां आपको बता दें कि पायल रोहतगी खुद बिग बॉस हाउस 2 की प्रतियोगी रह चुकी है। ऐसे में उनकी यह टिप्पणी वाकई में शो के लिए घातक हो सकती है।

गौरतलब है कि ऐसी खबर आयी थी कि महेश भट्ट सन्नी को जिस्म 2 के लिए साइन करना चाहते हैं। इसलिए वो उन्हें मनाने के लिए बिग बॉस हाउस में गये थे लेकिन महेश भट्ट ने बाद में इस बात से इंकार कर दिया था। महेश भट्ट की ही तरह कई और बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक हैं जिनकी नजर कनाडा पोर्न स्टार सन्नी लियोन पर अड़ी हुई है, जिसे पायल रोहतगी पचा नहीं पा रही है।

आपको बता दें कि पिछले काफी समय से पायल बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने में लगी हुई हैं। लेकिन उन्हें अभी तक आशाजनक सफलता नहीं मिली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X