पायल रोहतगी ने गाया ऐसा देशभक्ति गाना की रो पड़े फैन्स, बोले- आज के बाद दोबारा मत गाना...

एक्ट्रेस और सोशल मीडिया पर्सनालिटी पायल रोहतगी आ दिनों विवादों की वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। उनका बेबाक अंदाज लोगों को सोचने पर मजबूर कर देता है। पायल कभी देश के गहरे मुद्दों पर बाद करती नजर आती हैं तो कभी वह अपनी ही निजी जिंदगी को लेकर कई बार कुछ ऐसा कह चुकी हैं जिसे सुनकर लोगों को लगने लगा कि शायद पायल और संग्राम सिंह का तलाक होने जा रहा है, लेकिन फिलहाल तो दोनों साथ ही में हैं। हाल ही में जो खबर सामने आ रही है वह पायल के तलाक को लेकर नहीं बल्कि उनके गाने को लेकर है।

Payal Rohatgi

इंटरनेट पर वायरल हो रहा पायल का देशभक्ति गीत का वीडियो

पायल सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। आए दिनों उनके पोस्ट चर्चा का विषय बन जाते हैं। वहीं हाल ही में पायल रोहतगी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर ऐसा देशभक्ति गाना गाया है जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ गए हैं। जी हां, पायल रोहतगी लता मंगेशकर का हिट गाना 'ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी' गाती नजर आ रही हैं, लेकिन पायल के इस गाने में ना तो सुर मिल रहे हैं ना ही ताल। पायल की आवाज सुन उनके फैन्स भी हक्के बक्के रह गए हैं। पायल का ऐसा देशभक्ति गीत सुन लोगों ने जमकर कमेंट किया है।

पायल का वीडियो देख नाराज हुए फैन्स

पायल रोहतगी का वीडियो देख जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बहन बस कर एक बार वीडियो डालने से पहले सुन तो लेती। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- क्या ही जरूरत थी गाना गाने की तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- बहन प्लीज अब सहन नहीं हो रहा आज तो कोशिश कर ली, लेकिन आगे से कोशिश मत करना प्लीज। वहीं चौथे यूजर ने लिखा- कोई इसका सामान पैक करके इसे पाकिस्तान भेजो।

More from Filmibeat

Read more about: payal rohatgi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X