बिग बॉस जीते ना जीतें पर बाहर संग्राम को मिलेगी शादी की ट्रॉफी!

Payal Rohatgi says will get marry Sangram when he comes out
बिग बॉस सीजन 7 के प्रतिभागी संग्राम सिंह भले ही शो के विजेता बनें या ना बनें लेकिन घर से बाहर आने के बाद शादी की ट्रॉफी जरुर उनका इंतजार कर रही है। संग्राम सिंह की गर्लफ्रैंड पायल रोहतगी जो कि हाल ही में संग्राम सिंह से मिलने बिग बॉस के घर भी गयी थीं ने बाहर आने के बाद मीडिया से कहा है कि वो जल्द से जल्द संग्राम सिंह से शादी करना चाहती हैं। पायल ने कहा वो संग्राम से बहुत प्यार करती हैं और जैसे ही संग्राम सिंह घर से बाहर आएंगे वो उनके साथ शादी कर लेंगी। संग्राम सिंह और पायल रोहतगी काफी समय से एक दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में भी रह रहे हैं। दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और साथ ही एक दूसरे के साथ अपनी सारी जिंदगी बिताना चाहते हैं।

बिग बॉस 7 में जब हाल ही में एक रिमोट कंट्रोल टास्क हुआ था उस टास्क के दौरान संग्राम सिंह से मिलने पायल को भेजा गया था। पायल ने घर में आकर संग्राम को किस किया और साथ ही उनसे कहा कि वो उनके बिना नहीं रह सकतीं। पायल ने गौहर से भी कहा कि उन्हें संग्राम से नफरत नहीं करनी चाहिए। ये सिर्फ एक गेम है। पायल ने कहा कि बिग बॉस के घर में जो भी होता है वो उसे बहुत ही नॉर्मल लेती हैं। वो किसी भी बात पर ज्यादा रिएक्ट नहीं करतीं। क्योंकि सभी वहां पर गेम ही खेल रहे हैं। ऐसे में कुछ भी सही या गलत नहीं कह सकते।

पायल ने संग्राम के गले लगकर रोते हुए कहा कि वो संग्राम के बिना नहीं रह सकतीं। संग्राम भी पायल से मिलकर काफी इमोशनल हो गये। संग्राम सिंह और पायल दोनों ही जल्द से जल्द एक दूसरे से शादी कर लेना चाहते हैं। दोनों काफी समय से एक दूसरे के साथ हैं और एक दूसरे को काफी अच्छी तरह से जानते हैं। बिग बॉस से निकलने के बाद संग्राम की जिंदगी काफी बदलने वाली है। पायल चाहती हैं कि संग्राम बिग बॉस भी जीतें और बाहर आकर शादी की ट्रॉफी भी लें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X