..................... Payal Malik Shared Emotional Love Story And Struggle With Youtuber Amraan Malik Video Viral - Hindi Filmibeat

हर कदम पर दिया पति का साथ, गरीबी-बीमारी तक झेल गई थी पायल मलिक, अरमान की दूसरी शादी करवाने पर हुआ पछतावा

Payal Malik Emotional Story

Payal Malik Emotional Story: यूट्यूबर अरमान मलिक जब से बिग बॉस ओटीटी 3 में अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका के साथ में आए हैं तभी से काफी ज्यादा बवाल देखने को मिल रहा है। बता दें की पायल मलिक ने भी शो पर काफी सारे ऐसे खुलासे कर डाले हैं जिन्हें सुनने के बाद हर किसी की रूह कांप गई है। ऐसा ही एक वीडियो एक बार फिर से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है की पायल मलिक काफी इमोशनल और रोती हुई नजर आ रही है। जिसमें वह कहती है कि "मैंने अरमान के लिए अपना घर छोड़ दिया था। जब मैं उनके पास आई तो उनके पास कुछ नहीं था और यह पीजी में 5 हज़ार रुपए में रहते थे। यह कहीं पर जॉब करते थे। जब मैं उनसे मिली तो मैं बैंक में जॉब करती थी और मैंने अपनी जॉब भी छोड़ दी।"

वीडियो में पायल ने आगे कहा कि "मैंने अपनी जॉब के साथ-साथ अपना घर भी छोड़ दिया। लेकिन इन्होंने इतनी सच्चाई दिखाई कि मुझे सब कुछ सच बता दिया था कि मेरे पास में कुछ भी नहीं है और मैं तुम्हें प्यार के अलावा कुछ नहीं दे सकता। मैं उस प्यार के भरोसे ही आई थी। पहले हम बहुत गरीब थे।"

पायल मलिक आगे बताती है कि "फिर हमें दिल्ली से भागना पड़ा क्योंकि मेरे परिवार वाले मुझे ढूंढ रहे थे और न्यूज़ चैनल्स पर भी आ रहा था। इसलिए इनकी जॉब भी चली गई। थोड़े बहुत पैसे थे उनके पास, उसमें हमने गुजार किया। फिर मैं बहुत बीमार हुई। फिर मेरी प्रेगनेंसी हुई। मेरा ऑपरेशन भी हुआ।"

पायल आगे बताती है कि "मैंने अपनी जिंदगी में बहुत दुख देखे हैं। वो दुख मैं झेल गई, क्योंकि मुझे पता था कि मैं इनका और यह मेरा सहारा है। लेकिन अब मैं जानती हूं कि मेरे अलावा भी इनका एक और सहारा है और अगर मैं ना भी रहूं तो भी अरमान उसके साथ अपनी जिंदगी गुजार सकते हैं। ये सब सो कर मुझे बहुत दुख होता है और रोना आता है कि मैंने इतनी बड़ी गलती क्यों की।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X