'अरमान लड़कीबाज-ठरकी है..' बिग बॉस के घर के बाहर फूटा पायल मलिक का गुस्सा- दो शादियां करने वाला हमेशा..

Payal Malik Video: यूट्यूबर अरमान मलिक जब से बिग बॉस ओटीटी 3 में पहुंचे हैं तभी से काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं और आपको बता दें कि काफी सारे सेलिब्रिटीज ने उनका विरोध भी किया। बता दे कि अरमान मलिक अपने दो पत्नियों पायल और कृतिका को लेकर बिग बॉस के मंच पर पहुंचे थे। लेकिन लोगों ने उनकी दो शादियों को लेकर काफी विवाद किया।
हालांकि बाद में अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल को शो से एलिमिनेट कर दिया गया और अब वह बाहर आकर काफी सारे लोगों के जवाब देती हुई नजर आ रही है। अब हाल ही में विशाल पांडे ने जो कृतिका मलिक को लेकर कहा है उसको लेकर भी पायल मलिक ने बात की थी।
टैली मसाला के साथ बातचीत के दौरान पायल मलिक ने कहा कि "यह लड़कीबाज है, यह ठरकी है, दो-दो शादियां की हुई है। यह तो है ही ऐसा और यह तो औरतों के रिस्पेक्ट नहीं करता है। सिर्फ लोगों ने अपने दिमाग में यही ले रखा है कि इसमें दो शादियां की हुई है और इसीलिए यह आदमी गलत है। मैं यह नहीं कहूंगी कि दो शादियां करना सही है।"
पायल मलिक आगे कहती है कि "जो सोच आप एक नॉर्मल इंसान के लिए रखते हो, वही सोच रख कर आप बोलो कि अगर यही अरमान करता तो क्या आप लोग ऐसे सपोर्ट करते। मैं बस यही कहना चाहती हूं कि मेरी कोई पर्सनल दुश्मनी नहीं है। शो में सभी कंटेस्टेंट्स में से किसी के साथ भी मेरा कोई दुश्मन नहीं है।"
पायल ने आगे कहा कि "कोई भी अगर बाहर आता है तो हम दोबारा फिर से मिलेंगे। हम दोस्त हैं और मैं बहुत अच्छे रिश्ते शो में बने हैं। विशाल के साथ भी मेरा बहुत अच्छा था।मैं बच्चों की तरह सभी को खाना परोसा करती थी। मुझे ऐसा लगता है कि मैंने बहुत सही किया कि अभी जाकर मैंने यह बात कह दी। क्योंकि इससे विशाल की भी इमेज खराब हो रही थी बाहर।"


Click it and Unblock the Notifications