VIRAL VIDEO: पायल मलिक ने लिया अपनी सौतन कृतिका मलिक से बदला! मौका देख मुंह पर चला दिया रेज़र

Payal malik Kritika Malik Video Viral: यूट्यूबर अरमान मलिक, पायल मलिक और कृतिका मलिक आए दिनों किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। तीनों के कभी लंबे यूट्यूब व्लॉग आते हैं तो कभी तीनों इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट रील्स की वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं।
फिलहाल तो जब पायल अरमान और कृतिका बिग बॉस के घर का हिस्सा बने थे तब लोगों को लगने लगा था कि अरमान कृतिका को अधिक पसंद करते हैं। दोनों का घर में अच्छा बॉन्ड भी दिखा था। इस दौरान लोगों को लगा कि पायल के साथ बुरा हो रहा है, लेकिन फिर भी पायल कृतिका का साथ देती दिखीं।
पायल ने चलाया कृतिका के चेहरे पर रेजर
आज भी दोनों का बॉन्ड बहुत अच्छा है, लेकिन हाल ही में पायल और कृतिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पायल मलिक कृतिका के चेहरे पर रेजर चलाती नजर आ रही हैं। जी हां, जैसे ही पायल ने कृतिका के चेहरे पर रेज़र चलाया लोग तो डर ही गए। कई लोगों को लगा कि पायल ये क्या कर रही हैं, लेकिन बाद में वीडियो में देखा जा सकता है कि अपने चेहरे के छोटे बाल रिमूव करने के लिए कृतिका पायल से मदद लेती नजर आ रही हैं।
वीडियो देख यूजर्स ने यूं किए कमेंट्स
कभी पायल कृतिका की मदद करती नजर आती हैं तो कभी छोटा चीकू पायल के शेविंग क्रीम लगाता दिख रहा है, लेकिन दोनों के इस वीडियो को देख लोगों के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। जी हां, इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मुझे लगा पायल बदला ले रही है तो वहीं दूसरे ने लिखा- हद कर दी है सब कैमरे के लिए ही होता है आपका तो। वहीं तीसरे ने लिखा- आज सच्चाई आखिरकार सामने आ गई कि इस सुंदरता का राज क्या है।


Click it and Unblock the Notifications