..................... Payal Malik Reveals Truth About Laksh And Youtuber Armaan Malik Marriage - Hindi Filmibeat

लक्ष्य और अरमान मलिक की शादी का सच आया सामने! पहली पत्नी Payal Malik ने खुद किया खुलासा

Payal Malik Reveals About Laksh Marraige

Payal Malik Reveals About Laksh Marriage: यूट्यूबर अरमान मलिक अक्सर चर्चा का विषय बने रहते हैं और आपको बता दें कि उनकी दो पत्नियां पायल और कृतिका भी उनके साथ में अक्सर सुर्खियों में आती रहती हैं। इन तीनों को बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में भी देखा जा चुका है। तीनों को लोगों से खूब खरी-खोटी भी सुनने को मिली और सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल भी हुए।

लेकिन आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर इसके बावजूद भी अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां वीडियो शेयर करते हुए नजर आती है। लेकिन पिछले कुछ वक्त से यह चर्चा हो रही है कि अरमान मलिक का उनके दोस्त लक्ष्य के साथ में चक्कर चल रहा है। साथ ही कहा तो यह भी जा रहा है कि लक्ष्य और अरमान ने शादी कर ली है।

अब इसके पीछे की सच्चाई का खुलासा हो चुका है और पायल ने खुद इस बात का खुलासा किया है। पायल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे हैं वीडियो में देखा जा सकता है कि लक्ष्य भी उनके पास में बैठी हुई है। पायल ने लक्ष्य को कहा कि ते"री तो शादी हो गई है तू घर पर क्यों आई है।"

तब लक्ष्य ने पायल को कहा कि यह मेरा घर है। तब पायल ने कहा कि तूने कोर्ट मैरिज तो किसी और से की है। तो यहां पर क्यों आई है अपने पति के पास जा। घर पर नहीं बताया है क्या तो लक्ष्य ने मना कर दिया। पायल ने बताया कि आज हमारी लक्ष्य कोर्ट मैरिज करके आई है। जिसको भी इसका दूल्हा देखना है हमें बता देना।

तभी पायल की बात को काटते हुए लक्ष्य ने कहा कि यह दूल्हा सामने नहीं आएगा तो पायल ने कहा कि क्यों, शर्मला है? तो लक्ष्य ने हामी में जवाब दिया तो पायल ने कहा कि आप जीजा जी को नहीं देख पाओगे। पायल ने बताया कि हम इसकी कोर्ट मैरिज में नहीं गए थे क्योंकि उसमें गवाह को पहले ही जाना होता है और हमने इसको बोल दिया था कि अपना गवाह ढूंढ ले।

बाद में लक्ष्य से पायल ने पूछा कि आगे पीछे का चूड़ा क्यों नहीं पहना हुआ है। तब लक्ष्य ने बताया कि यह इमरजेंसी में खरीदा था और इसीलिए इतना ही आया है। पायल ने लक्ष्य के पैरों में पायल, मांग में सिंदूर और बिंदी भी दिखाई। फिर अचानक से पायल को याद आता है कि तभी तू मेहंदी लगाने के लिए कह रही थी। लेकिन मैंने कहा कि इसको सुखाने में टाइम लगेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X