Payal Malik Health: चौथे बच्चे से प्रेग्नेंट पायल की हालत खराब, कोई बोला नजर, तो किसी ने कहा काला जादू

Payal Malik Hospitalized

Payal Malik Hospitalized: यू-ट्यूबर अरमान मलिक एक बार फिर से पापा बनने की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। अरमान मलिक की चौथी पत्नी पायल मलिक अपने चौथे बच्चे के साथ प्रेग्नेंट हैं। इन खुशियों से बीच परिवार में जरा टेंशन का माहौल पनप उठा है। दरअसल, अचानक से प्रेग्नेंट पायल मलिक की हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई है। जिसके कारण उन्हें उनकी सौतन कृतिका मलिक ने आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया है।

कृतिका मलिक ने अपना लेटेस्ट व्लॉग फैंस के साथ शेयर किया है। इस व्लॉग में कृतिका पायल से पूछकर गणेश पूजा की तैयारियां करती दिखाई दे रही है। साथ ही पायल की बात मानकर गणेश जी के भोग के लिए गुलाबजामुन बनाने की तैयारी कर रही हैं। इसी बीच उनके घर में काम करने वाली महिला कृतिका को बुलाती है और बताती है कि उन्हें सास नहीं आ रही है। कृतिका दौड़कर पायल के कमरे में जाती हैं और उनकी हालत देखकर तुरंत अस्पताल लेकर जाती हैं।

इस दौरान गाड़ी में भी पायल बदहवास दिखाई दे रही हैं। अरमान मलिक भी तुरंत अस्पताल में पहुंच जाते हैं। पायल की हालत उनके फैंस को जरा परेशान कर रहे हैं। ऐसे में कुछ लोग पायल की खुशियों को नजर लगने की बात कह रहे तो वही कुछ इसे पायल पर काला जादू भी बता रहे हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि सर्दी-खांसी के कारण पायल की हालत ऐसी हो गई है। और वो जल्द ही ठीक हो जाएंगी।

कुछ ही दिनों पहले पायल मलिक ने व्लॉग में बताया कि ये चमत्कार है कि वह प्रेग्नेंट हैं क्योंकि वह 15 साल बाद मां बन रही हैं। उनके अंदर सिर्फ एक ट्यूब है, जिससे कंसीव कसीव करना नामुमकिन जैसा होता है। कृतिका ने बताया कि ऐसा चीकू के समय पर हुआ था, जब पायल ने कंसीव किया था। और अब वह फिर से मां बनने वाली है। कृतिका मलिक ने कहा कि वह बहुत खुश हैं। इस बार वह प्रेग्नेंट नहीं है इसलिए पायल का अच्छे से ख्याल रख सकेंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X