VIDEO- अरमान-कृतिका की शादी के बाद ऐसी थी पायल की हालत, लीक हुआ सालों पुराना अनसीन वीडियो

Youtuber Armaan malik kritika malik payal malik

Bigg Boss OTT 3: यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। जब से यह तीनों बिग बॉस के घर में पहुंचे हैं तभी से काफी ज्यादा बवाल देखने को मिल रहा है। काफी सारे सिलेब्रिटीज को तो इनका इस शो में आना ही रास नहीं आ रहा है और इसी के चलते उन्होंने शो के मेकर्स को भी लताड़ लगाई है।

रोजाना सोशल मीडिया पर भी अरमान मलिक की दोनों पत्नियों की कोई ना कोई वीडियो वायरल होती हुई भी नजर आती है और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। दरअसल सोशल मीडिया पर अरमान की पहली पत्नी पायल की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वह काफी रोती हुई नजर आ रही है।

दरअसल पायल की यह तब की वीडियो है जब अरमान और कृतिका की शादी हुई थी। इसके तुरंत बाद पायल ने अरमान का घर छोड़ दिया था। इस वीडियो में पायल के पास अरमान का कॉल आता है। इस दौरान वह अरमान से बात करती हैं। अरमान ने पायल से पूछा कि तुम कहां पर हो तो पायल ने बोल दिया कि मैं नहीं बताऊंगी।

पायल ने इस दौरान अरमान को कहा कि "मैं तुमको छोड़कर चली गई हूं। शांति से पूछ लो मैं सारे कपड़े लेकर चली गई हूं। मैं कोई ड्रामा नहीं कर रही हूं, मैं सच बोल रही हूं। चीकू का ध्यान रखना। मैं कुछ भी लेकर नहीं गई हूं बस अपने कपड़े लेकर आई हूं। मैं नहीं बताऊंगी और मैं घर पर भी वापस नहीं आऊंगी।"

इस वीडियो में बात करते दौरान पायल फूट-फूट कर रोती हुई नजर आ रही है और साफ देखा जा सकता है कि अरमान की दूसरी शादी से वह बिल्कुल भी खुश नहीं थी। साथ ही अरमान और कृतिका की शादी के बाद में पायल पूरी तरीके से टूट गई थी। हालांकि उन्होंने अपने बच्चे के लिए खुद को संभाला और अपनी सौतन को दिल और घर में जगह दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X