..................... Payal malik is pregnant for third time amidst the divorce announcement with armaan malik - Hindi Filmibeat

बिग बॉस के घर में है अरमान, उधर घर के बाहर तलाक के ऐलान के बीच तीसरी बार प्रेग्नेंट हो गईं पायल?

Payal malik

Payal malik is pregnant again: यूट्यूबर अरमान मलिक ही नहीं बल्कि उनकी दोनों पत्नियां अपने यूट्यूब वीडियो और पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं। बता दें कि इन दिनों अरमान मलिक बिग बॉस के घर में हैं। उनके साथ उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक भी अरमान के साथ शो में नजर आ रही हैं। बता दें कि शो में आए दिनों अरमान और कृतिका के रोमांटिक वीडियो छाए रहते हैं, लेकिन घर से चंद दिनों में ही बेघर हुईं अरमान की पहली पत्नी पायल मलिक यूट्यूब पर व्लॉग शेयर कर सुर्खियां बटोरती हैं।

बता दें कि पायल मलिक जब से घर से बाहर निकली हैं तब से वह अपने और अरमान के तलाक की बात कर रही हैं। जी हां, हेट कमेंट्स सुनने के बाद पायल ने फैसला किया कि वह अरमान मलिक के बाहर आते ही उनसे दूर हो जाएंगी। वह अपने बच्चों को हेट कमेंट्स का शिकार होते नहीं देख सकतीं। वहीं अब पायल मलिक तालक की खबर के साथ-साथ अपनी प्रेग्नेंसी टेस्ट को लेकर भी चर्चाओं में बनी हुई हैं।

जी हां, दरअसल पायल ने खुलासा किया है कि जब वह बिग बॉस के घर गई थीं तब उन्होंने प्रेग्नेंसी टेस्ट करवाया था। पायल ने कहा था कि टेंशन हो रही है और यह टेंशन तभी खत्म होगी जब तक चीकू के पापा घर नहीं आ जाते। वो जब मुझे देखेंगे तब वो मुझे टेस्ट करवाने के लिए कहेंगे कि कहीं मेरे शरीर में किसी चीज की कोई कमी तो नहीं हो रही। बिग बॉस के घर में घुसते ही मैंने सारे टेस्ट करवाए थे। ब्लड टेस्ट, प्रेग्नेंसी टेस्ट और कई टेस्ट करवाए थे। शायद वह प्रेग्नेंट महिलाओं को शो में एंट्री नहीं दे सकते हैं। यही वजह थी कि सारे टेस्ट हुए।

आपको बता दें कि पायल और अरमान की शादी साल 2011 में हुई थी। वहीं अरमान और कृतिका की शादी साल 2018 में हुई थी। हालांकि तीनों ही साथ में बेहद खुश हैं। तीनों चार बच्चों के साथ एक ही घर में रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X