Divorce Confirm- पायल मलिक ने अरमान मलिक से तलाक का किया ऐलान, वीडियो पोस्ट कर लगाई फाइनल मुहर!

Payal Malik Armaan Malik Divorce Confirm- तो ये कंफर्म हो गया है कि पायल मलिक अब अरमान मलिक को तलाक देने जा रही हैं। उन्होने एक वीडियो पोस्ट करते हुए इस बात का ऐलान कर दिया है। इस वीडियो में उनके साथ उनकी बहन भी नजर आ रही हैं।
वीडियो में पायल मलिक काफी दुखी नजर आ रही हैं और कह रही हैं कि उनका फैसला अब कंफर्म है। बीते दिन खबर आई थी कि पायल मलिक अरमान मलिक को तलाक देने वाली हैं और इसके बाद लोग बातें कर रहे थे।
बता दें कि कृतिका मलिक और अरमान मलिक अभी भी बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा हैं लेकिन पायल ने बाहर इस तरह का ऐलान कर डाला है।
क्या बोलीं पायल?
इस वीडियो में पायल और उनकी बहन नजर आ रही हैं और पायल कहती हैं, ''मेरा फैसला बिल्कुल कंफर्म है। ये मेरी बहन है इसने मुझे देखा था रोते हुए। इससे रहा नहीं गया, इसने टिकट बुक किया और ये आ गई मेरे पास। इसने कहा, तू कही मत जा, तू एक काम कर तू घर चल।''
इसके बाद उनकी बहन ने कहा, ''ये यहां पर रहेगी भी नहीं है, मै इसको अपने साथ ले जा रही हूं।'' इसके बाद पायल ने कहा, ''मेरा मन बहुत खराब हो गया है, मैं थक गई हूं। बस बहुत हो गया।'' जैसे ही ये वीडियो सामने आया लोग बातें कर रहे है।
लोगों ने किया ट्रोल
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह बातें कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''रिश्ते के नाम पर तुम लोगो ने जो किया था.... उसका हिसाब करने का समय आ गया है अब।'' एक ने लिखा, ''प्रचार पाने के लिए क्या योजना है।'' एक ने लिखा, ''ड्रामेबाज है, खुद बहुत बड़ी ड्रामेबाज है! उसे पैसा पसंद है।'' एक ने लिखा, ''क्यों ईर्ष्या हो रही है क्या? उन दोनो को एक साथ देख के।'' एक ने लिखा, ''यह बिग बॉस सिर्फ रिश्तों और जिंदगी को बर्बाद करने के लिए है।'' फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications