पायल मलिक की बिगड़ी तबीयत, अचानक अस्पताल में किया गया भर्ती, जानें किस वजह से हुई ऐसी हालत

Payal Malik

Payal Malik Hospitalized: व्लॉगर पायल मलिक, अरमान मलिक और कृतिका मलिक अपनी डेली व्लॉग्स की वजह से लाइमलाइट में रहते हैं। मलिक फैमिली के व्लॉग रोजाना ही यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर शेयर किए जाते हैं। फैमिली अपनी पर्सनल लाइफ को खुलकर लोगों के सामने रखती है। बता दें कि परिवार व्यूज पाने के लिए आए दिनों कुछ ना कुछ नया करता रहता है। वहीं एक बार पायल मलिक ने कुछ हटके करने के लिए मां काली का गेटअप रखा, लेकिन जैसे ही उन्होंने वीडियो शेयर किया उनकी जमकर ट्रोलिंग होने लगी।

पायल को अस्पताल में किया गया भर्ती

अपनी इस गलती को स्वीकारते हुए पायल मलिक ने इस वीडियो को अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से डिलीट कर दिया था, लेकिन तब तक कई लोगों ने इस वीडियो को डाउनलोड कर अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर कर दिया था और पायल की ट्रोलिंग जारी रही। वहीं दो दिन पहले पायल मलिक पटियाला के मां काली के मंदिर गई थीं। जहां जाकर उन्होंने संगठन के लोगों से और माता काली से माफी मांगी थी। इतना ही नहीं अपनी गलती का पश्चाताप करने के लिए पायल मलिक मंदिर में जाकर रोजाना झाड़ू पोंछा भी रहा रही हैं। उन्हें लगा कि शायद स्थिति में कुछ बदलाव होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ इसके बाद भी लोगों ने जमकर पायल को खरी खोटी सुनाई।

पायल ट्रोलिंग से हुईं परेशान

पायल मलिक की ट्रोलिंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। वहीं अपनी बढ़ती ट्रोलिंग को लेकर पायल मलिक काफी परेशान हो गई हैं जिस वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई है। पायल की रात से ही तबीयत खराब है। वहीं कंडीशन सीरियस होने की वजह से उन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। ऐसे में अरमान का कहना है कि पायल से हम से जो हो सकता था वो हमने किया अपनी गलती मानी, लेकिन लोग फिर भी ट्रोलिंग करने से बाज नहीं आ रहे हैं। हमने गलती की थी गुनाह नहीं किया था। बता दें कि अब पायल की कंडीशन कैसी है। इसबार में फैमिली की तरह से कोई स्टेटमेंट सामने नहीं आया है।

More from Filmibeat

Read more about: payal malik latest tv news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X