देवोलीना पर भड़कीं पायल मलिक ने दिखाया आइना, बोलीं- तुमने तो मुस्लिम से शादी की...

Payal Malik Lashes Out Devoleena Bhattacharjee: टीवी की पापुलर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी अभी के समय पर काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल आपको बता दें कि हाल ही में बिग बॉस में नजर आए यूट्यूबर अरमान मलिक की दो शादियों को लेकर उन्होंने खूब खरी-खोटी सुनाई थी। इतना ही नहीं आपको बता दें कि इन तीनों को काफी ज्यादा उन्होंने ट्रोल भी किया था।
लेकिन अब बिग बॉस के घर से अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल वापस आ चुकी है और उन्होंने देवोलीना की ट्रोलिंग पर भी रिएक्शन दिया है। उन्होंने इस पर कहा कि "पहले तो यह देखिए, आप अपनी शादी को लेकर काफी ज्यादा क्रिटिसाइज हो चुकी है। जब आपने एक मुस्लिम आदमी के साथ में शादी की थी तो आपने भी ट्रोलिंग का सामना किया था।"
पायल मलिक ने आगे कहा कि "मैं तो यही कहना चाहूंगी कि जब हम अपनी जिंदगी को लेकर कुछ भी नहीं कह रहे हैं तो आप भी ऐसा कोई अधिकार नहीं रखती हो। आपको हमारे रिश्ते या फिर जिंदगी के बारे में बोलने का कोई भी अधिकार नहीं है। बाकी आपके सारे जवाब में अपने यूट्यूब चैनल पर दूंगी और वहां पर खुलकर बात भी होगी।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि देवोलीना ने अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों को लेकर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा था। साथ ही अभिनेत्री ने बिग बॉस की भी खूब निंदा की थी और उन्होंने पूछा था कि कैसे मेकर्स ने अरमान और उनकी दोनों पत्नियों को शो पर बुलाया है। उन्होंने इन सभी चीजों को शर्मनाक भी बताया था।
इसी के अलावा देवोलीना ने इन तीनों के रिश्ते को गंदा और अपवित्र भी कहा था। एक्ट्रेस ने तो यह भी कहा था कि कोई कैसे अपनी इस बेशर्मी को मनोरंजन का नाम दे सकता है। हालांकि अब पायल ने देवोलीना को अपनी तरफ से जवाब दे दिया है और देखना तो यही होगा कि अब एक्ट्रेस का इस पर क्या रिएक्शन आता है।


Click it and Unblock the Notifications