पायल मलिक ने किया अरमान मलिक से तलाक का ऐलान? बोलीं- 'कृतिका के साथ ही रहें खुश'

payal malik armaan malik kritika malik

क्या पायल मलिक अरमान मलिक से तलाक लेना चाहती हैं? इसको लेकर अब चर्चा हो रही है क्योंकि अरमान की पहली पत्नी ने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि आपको हैरान कर देगा।

अपने पति और सौतन कृतिका मलिक के साथ बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा बनने के बाद जब बाहर आईं तो ये खबरें सामने आ रही हैं। पायल का कहना है कि वो अब अरमान मलिक से अलग होना चाहती हैं।

जहां अरमान अभी भी अपनी दूसरी पत्नी कृतिका के साथ शो में हैं, वहीं पायल को उनकी शादी को लेकर नफरत और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि नफरत का असर उनके बच्चों पर पड़ने लगा है और वह अब इसे बर्दाश्त नहीं कर सकतीं।

व्लॉग में क्या बोलीं पायल

पायल मलिक का कहना था कि, "मैं नाटक और नफरत से तंग आ चुकी हूं। जब तक यह मेरे बारे में था, मैं ठीक था लेकिन अब नफरत मेरे बच्चों तक पहुंच रही है। ये बेहद चौंकाने वाला और घृणित है। मैंने इसी वजह से अरमान से अलग होने का फैसला किया है।' वह बच्चों की देखभाल करते हुए कृतिका के साथ रह सकता है। मुझे पता है कि गोलू ज़ैद के बिना नहीं रहेगा इसलिए शायद वह उसे रख सकती है और मैं अपने तीन बच्चों के साथ चली जाऊंगी। लोग उसकी बहुविवाह से खुश नहीं हैं और अब नफरत बर्दाश्त नहीं कर सकते। यह मुझे किसी भी चीज़ की तरह परेशान कर रहा है।"

इसके बाद बवाल मचा हुआ है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि पायल ये सब पब्लिसिटी के लिए कर रही है ताकी वो खबरों में बनी रहे। हालांकि क्या होगा ये तो देखने वाली बात होगी। कुछ समय पहले कृतिका और अरमान का वीडियो सामने आया था जिसमें वो दोनों बेड पर कोजी होते नजर आ रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X