..................... payal malik and kritika malik speak in English, seeing video can't control laugh, viral video - Hindi Filmibeat

VIRAL: पहली बार अंग्रेजी में बात करती दिखीं पायल-कृतिका, दोनों की इंग्लिश सुन लोग बोले- अब्बा डब्बा जब्बा...

Kritika Payal

Kritika Payal Malik Viral Video: यूट्यूबर अरमान मलिक अपने व्लॉग और रील्स की वजह से खास लाइमलाइट में रहते हैं। अरमान मलिक की दो पत्नियां हैं पायल और कृतिका वह भी अपने यूट्यूब और अपने डेली व्लॉग्स की वजह से सुर्खियों में रहती हैं।

फैशन छोड़ पढ़ाई पर लगीं कृतिका-पायल
पायल और कृतिका और भी लाइमलाइट में तब आईं जब वह बिग बॉस के घर में गई थीं। बिग बॉस के घर से पायल मलिक को जल्द ही बाहर आ गई थीं, लेकिन कृतिका मलिक अंत तक शो में टिकी रही थीं। शो में देखा गया था कि पायल और कृतिका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खास लाइमलाइट में रही थीं।

शो में दोनों ने यह भी बताया था कि दोनों की अंग्रेजी अच्छी नहीं है। खुद अनिल कपूर भी कृतिका की अंग्रजी सुन हैरान रह गए थे। वहीं अब घर से निकलने के बाद अब दोनों ने ही अंग्रेजी भाषा पर काम करना शुरू किया है। अब दोनों ने ही अंग्रेजी में बात करनी शुरू की है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अंग्रेजी सीख रही हैं पायल और कृतिका मलिक
हाल ही में पायल और कृतिका मलिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पायल और कृतिका अंग्रेजी में बात करने की कोशिश कर रही हैं। कृतिका अपनी बात को समझाने की पूरी कोशिश कर रही हैं, लेकिन उनके लड़खड़ाते शब्द और टूटी फूटी अंग्रेजी लोगों को समझ में नहीं आ रही है।

कृतिका की अंग्रेजी सुन देख लोगों की फूटी हंसी
वहीं पायल भी कृतिका का साथ देती नजर आ रही हैं। फिलहाल तो सोशल मीडिया पर दोनों का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोगों ने कमेंट करना भी शुरू कर दिया है। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर हंसी का इमोजी बनाया है। वहीं दूसरे ने लिखा- अब्बा डब्बा जब्बा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X