शेफाली जरीवाला की अचानक मौत के कारण अब डॉक्टरों पर लटकी तलवार? एक्ट्रेस ने पीएम से की ये मांग!

Payal Ghosh on Shefali Jariwala Death- 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला के निधन के बाद एक नए बवाल ने कदम रख दिया है। अभी तक ये क्लियर नहीं हो पाया है कि शेफाली की मौत कैसे हुई है।
किसी का कहना है कि वो कार्डियक अरेस्ट से इस दुनिया से गई हैं तो वहीं नई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बीपी लो की वजह से उनकी हालत खराब हुई थी।
लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हुआ है जोकि आपको हैरान करने के लिए काफी ज्यादा है। दरअसल एक अभिनेत्री सीधे मेडिकल और डॉक्टरों पर सवाल खड़ा कर दिया है और जानलेवा दवाओं को लेकर पीएम से अपील की है कि डॉक्टर्स पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।
पायल घोष ने दिया बड़ा बयान
शेफाली महज 42 साल की थीं और खबरें आईं थीं कि वो एंटी एजिंग इंजेक्शन्स लगाती हैं। पायल ने दवाओं का नाम लेते हुए सीधे पीएम से अपील कर डाली है कि डॉक्टरों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। इस दौरान पायल ने ओजेम्पिक नाम की एक दवा का नाम लिया है। पायल का कहना है कि डॉक्टर्स इस तरह की खतरनाक दवाएं लिखते हैं जो कि दिल के लिए बेहद खरीब होती हैं। हालांकि देखने वाली बात होगी कि उनकी इस अपील पर सरकार की तरफ से कैसा रिएक्शन आता है। पायल घोष काफी मशहूर हैं और शेफाली जरीवाला के अचानक निधन से काफी दुखी हैं।
बेहद दुखी नजर आए थे पराग त्यागी
शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी के कई वीडियोज उनके अंतिम संस्कार वाले दिन वायरल हुए थे। कभी वो शव के पास रोते हुए नजर आए थे तो कभी उनके सिर पर हाथ फेरते हुए दिखे थे। सच्चाई तो ये है कि शेफाली अब इस दुनिया में नहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications











