..................... Pawandeep Rajan's condition is still stable, prayers are needed even after several surgeries - Hindi Filmibeat

पवनदीप राजन की हालत स्थिर, कई सर्जरी के बाद भी है दुआओं की जरूरत

pawandeep rajan

Pawandeep Rajan Health Update- पवनदीप राजन का एक्सीडेंट हाल ही में हुआ था और इसके बाद लगातार फैंस उनकी हेल्थ को लेकर चिंता में हैं। उनका इलाज जारी है और जो रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं वो काफी हैरान करने वाली है।

पता चला है कि पवन की हालक स्थिर है और इसमें फिलहाल सुधार नहीं हो रहा है। इसके बाद लोग हैरान हैं और डरे हुए हैं कि उनका पसंदीदा कलाकार कितनी तकलीफ में है। बता दें कि पवनदीप राजन ने इंडियन आइडल और इंडिया वॉइस जैसे शो जीते हैं। वो किसी काम से रात को 4 बजे कहीं जा रहे थे और इस दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया था।

फोर्टिस में चल रहा है इलाज

पवनदीप राजन इस वक्त नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में हैं और उनका इलाज चल रहा है। खबरें आईं थीं कि हाल ही में सिंगर के कुल्हे और जांघ की हड्डी की सर्जरी हुई थी लेकिन इसके बाद भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं है। सामने आई जानकारी की मानें तो उनकी कुछ सर्जरी अभी और होनी है।

पवनदीप राजन के शरीर में कई जगहों पर चोटें आईं हैं और खासकर उनका कुल्हा डैमेज हुआ है। पवनदीप के इस एक्सीडेंट के बाद उनके राज्य उत्तराखंड से मशहूर विधायक उमेश शर्मा हॉस्पिटल में उनसे मिलने के लिए पहुंचे थे। उन्होने पवनदीप का हालचाल पूछा और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

डॉक्टर्स ने दी सलाह

पवनदीप राजन के इलाज के बाद भी वो काम पर नहीं जा सकेंगे। उनके कई इवेंट्स कैंसिल होंगे और इसका सबसे कारण ये है कि उन्हे आराम की जरूरत है। डॉक्टर्स का कहना है कि पवनदीप को काफी लंबे समय तक बेड रेस्ट पर रहना होगा।

देखने वाली बात होगी ये चमकता सितारा कब तक फिर से अपनी चमक बिखेरेगा ये तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

Read more about: pawandeep rajan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X