सलमान खान की आवाज बनना चाहते हैं पवनदीप राजन? हाल ही में जीता है इंडियन आइडल!
हाल ही में सोनी चैनल का मशहूर इंडियल आइडल का 12वां सीजन समाप्त हुआ है और इस सीजन को दमदार आवाज के मालिक पवनदीप राजन ने जीता है। इसके बाद से वो काफी ज्यादा चर्चा में हैं और फैंस लगातार उनको सोशल मीडिया पर प्यार दे रहे हैं। हालांकि हिमेश रेशमिया ने काफी पहले ही उनको अपने एक गाने में मौका दिया था और वो काफी चर्चा में रहा है। लेकिन अब कुछ ऐसा सामने आ रहा है जो कि पसंद किया जा रहा है।
दरअसल पवनदीप राजन मेगास्टार सलमान खान के बहुत फैन हैं। उन्होने हाल ही में ये इच्छा जाहिर की है कि वो उनके लिए गाना चाहते हैँ। इसके अलावा उनके करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन से ऑफर है कि वो उनके लिए फिल्म में गाएं।

पवनदीप राजन ने सलमान खान को लेकर कहा है कि वो उनकी आवाज बनना चाहते हैँ। इसके अलावा उन्होने कहा था कि.. 'अगर मुझे एआर रहमान और प्रीतम दा के लिए गाने का मौका मिलता है, तो यह मेरा सपना सच होने जैसा होगा।'
इसके पहले इंडियन आइडल बने सलमान अली ने सलमान खान के लिए दबंग 3 में गाया था। उनका ये गाना और शानदार आवाज काफी पसंद की गई थी। अब देखना ये है कि पवनदीन को तकदीर कहां लेकर जाती है।
फिलहाल इंडिय को उसका 12वां सिंगिंग आइडल मिल गया है। पवनदीप राजन का परिवार काफी ज्यादा खुश हैं और उनको फिल्मों में काफी जल्दी गाते हुए देखना चाहता है। पवनदीप को जजों का भी काफी प्यार मिला था।


Click it and Unblock the Notifications











