रात के 4 बजे कहां जा रहे थे पवनदीप राजन?, कार एक्सीडेंट के बाद हालत गंभीर, हॉस्पिटल से आया वीडियो

Pawandeep Rajan Car Accident- इंडियन आइडल सीजन 12 के विनर रह चुके मशहूर सिंगर पवनदीप राजन को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। पता चला है कि 5 मई को गुजरात के अहमदाबाद में सोमवार को सुबह 3:40 बजे उनका एक्सीडेंट हो गया है।
इस दौरान सिंगर कार में थे और इस दुर्घटना में वो काफी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पवनदीप का एक वीडियो सीधे अस्पताल से वायरल हो रहा है जिसमें वो बेड पर लेटे हैं और पूरे शरीर में पट्टियां नजर आ रही हैं।
पवनदीप राजन के फैंस इस वीडियो को देखकर चौंक गए हैं और प्रार्थना कर रहे हैं कि उनको गंभीर चोटें ना आईं हों। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं।
पवनदीप को कहां कहां आईं चोटें
इंडियन आइडल के इस विनर को लेकर रिपोर्ट्स हैं कि उनके शरीर में कई जगह चोटें आईं हैं। पता चला है कि पवनदीप के बाएं पैर और दाहिने हाथ चोटें हैं और इसको उबरने में उनको काफी समय लगने वाला है। sufiyanpasha114 नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर इस वीडियो को साझा किया गया है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि पवनदीप लेटे हुए हैं और काफी तकलीफ में लग रहे हैं। हालांकि वो कहां जा रहे थे और ये दुर्घटना कैसी हुई है इसको लेकर किसी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फैंस जानना चाहते हैं कि पवनदीप इतनी सुबह कहां जा रहे थे?
इंडियन आइडल और द वॉयस इंडिया के विजेता
पवनदीप राजन एक शानदार गायक हैं और वो उत्तराखंड के चंपावत के रहने वाले हैं। वो अक्सर हिमांचली टोपी पहनते हैं। पवनदीप राजन ने इंडियन आइडल 12 और द वॉइस इंडिया जैसे शो जीते हैं। उनकी बहुत तगड़ी फैन फॉलोविंग है। पवनदीप राजन अक्सर खबरों का हिस्सा रहते हैं और गायिकी के लिए देश के कई हिस्सों में जाकर धमाका करते हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications











