अस्पताल में भर्ती हैं पवनदीप राजन, इधर अरुणिता कांजीलाल समंदर किनारे कर रही हैं मजे, वीडियो देख गुस्साए लोग...

Arunita Kanjilal

Arunita Kanjilal Video: इंडियन आइडल 12 के विनर रह चुके पवनदीप राजन जहां एक तरफ अपनी गायकी के लिए चर्चाओं में बने रहते हैं। वहीं दूसरी ओर उनका नाम अरुणिता कांजीलाल के साथ जोड़ा जाता रहा है। बता दें कि दोनों एक ही शो में थे। दोनों के बीच का बॉन्ड भी काफी अच्छा था। दोनों का तालमेल देख लोगों को लगने लगा कि शायद दोनों रिलेशनशिप में आ गए हैं, लेकिन आज तक ना तो अरुणिता ने इस बारे में खुलकर बात की और ना ही पवनदीप ने अपने रिलेशनशिप की घोषणा की। अब दोनों रिश्ते में हैं या नहीं ये तो पवनदीप और अरुणिता ही बता सकते हैं।

अरुणिता ने पवनदीप को लेकर नहीं किया कोई पोस्ट
लेकिन फिलहाल तो बता दें कि पवनदीप राजन का कुछ दिनों पहले कार एक्सीडेंट हुआ था। जिसमें वह बुरी तरह घायल हुए थे। तमाम उनके चाहने वाले उनसे मिलने के लिए अस्पताल तक जा पहुंचे। बीते दिन पवनदीप राजन की पूरी टीम उनसे मिलने के लिए गई थी, लेकिन इस दौरान ना तो अरुणिता कांजीलाल पवनदीप राजन से मिलने के लिए अस्पताल गईं और ना ही उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर पवनदीप राजन के लिए कोई पोस्ट शेयर किया। यह देखकर पवनदीप के फैन्स अरुणिता से थोड़ा खफा हैं।

अरुणिता कांजीलाल ने शेयर किया नए गाने का टीजर
अरुणिता कांजीलाल ने पवनदीप को लेकर किसी भी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया, लेकिन हाल ही में अरुणिता कांजीलाल ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह समंदर किनारे लहरों से खेलती दिख रही हैं। तो कभी वह खूबसूरत नजारों को दिखाती हैं। बता दें कि अरुणिता कांजीलाल अपना नया गाना रिलीज करने जा रही हैं। जिसका हाल ही में उन्होंने एक टीजर शेयर किया है। अरुणिता के नए गाने का नाम है 'इश्क मुबारक' इस वीडियो को देख जहां अरुणिता के फैन्स इस टीजर को देख खुश हो रहे हैं वहीं दूसरी ओर पवनदीप राजन के फैन्स उनसे नाराज हो गए हैं। अरुणिता के इस वीडियो पर यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-पवनदीप का क्या हाल है और आप झूम रही हो। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-पवनदीप का इतना बड़ा एक्सीडेंट हो गया पर तुम साथ में नजर तक नहीं आईं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X