Watch: धनाश्री के होंठो की लाली पर फिसले पवन सिंह बोले- सारा काम छोड़ दूंगा तुम्हारे लिए जिस दिन तुम...

Pawan Singh Flirts Dhanashree Video

Pawan Singh Flirts Dhanashree Video: भोजपुरी स्टार पवन सिंह इन दिनों ओटीटी रियलिटी शो राइज एंड फॉल में खूब कंटेट परोस रहे हैं। पवन सिंह के फैंस का मानना है कि पवन सिंह के कारण ही शो में सबसे ज्यादा मजा आ रहा है। हाल ही में पवन सिंह अपनी पहली पत्नी, अक्षरा सिंह और फिर दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के साथ रिश्तों पर कमेंट करते दिखाई दिए थे। वहीं अब एक बार फिर से पवन सिंह धनाश्री वर्मा के साथ फ्लर्ट करते नजर आए हैं।

शो का प्रोमो रिलीज किया गया है। इस प्रोमों में पवन सिंह धनाश्री की खूबसूरती के कायल दिखाई दे रहे हैं। 'राइज एंड फॉल' के 11वें एपिसोड में धनश्री और पवन सिंह के साथ अरबाज और आदित्य नारायण बैठकर गेम के बारे में कुछ डिस्कस करते रहते हैं। तभी वहां लाल रंग की लिपिस्टिक लगाए लेटी हुई कोरियोग्राफर के बारे में भोजपुरी एक्टर कहते हैं, 'धन भाई क्या हैं ना, बहुत ज्यादा बोलता नहीं है, लेकिन जब बोलता है... कभी-कभी लगता है कि ये जब देखो ये हाईस्पीड, 48 स्पीड में ही रहती है। लेकिन जब ये लड़की अपने फॉर्म में आती है तो...क्या तैरते हो आप!' ये सुनकर सभी शॉक्ड हो गए कि उन्होंने धनश्री को तैरते हुए कब देख लिया।

इसके बाद पवन सिंह ने फ्लर्ट मोड में धनश्री से कहा, 'आपने जो आज होंठ लाली लगाया है न, तो ड्रेस कुछ भी हो, एक बिंदी लगा लीजिए।' तब डांसर ने कहा, 'इंडियन पहनूंगी तो बिंदी लगाऊंगी ना। अगर तीसरे हफ्ते रुक गए हम चार तो प्रॉमिस करती हूं कि मैं इंडियन पहनूंगी बिंदी लगाकर।' ये सुनते ही एक्टर ने रिएक्ट किया, 'तो मैं भी बोल रहा हूं, जिस दिन आप इंडियन पहनेंगी, उस दिन मैं कोई भी काम छोड़कर इस घर में आऊंगा।'

आपको बता दें, धनश्री वर्मा का युजवेंद्र चहल के साथ तलाक हो चुका है और वो फिलहाल सिंगल हैं। वहीं पवन सिंह ने शो में बताया था कि उनकी दूसरी शादी में खटपट चल रही है और तलाक तक मामला पहुंच चुका है और जल्द ही वो तलाक ले लेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X