पवन सिंह लगातार कर रहे हैं धनश्री वर्मा को इंप्रेस करने की कोशिश, एक्ट्रेस बना रहीं दूरी लेकिन भोजपुरी एक्टर..

Pawan Singh Flirting With Dhanashree Verma: सोशल मीडिया पर इस वक्त एक ही रिएलिटी शो की बात हो रही है और वो है Rise and Fall, इस शो में कई दमदार कंटेस्टेंट्स हैं। लेकिन एक ऐसा कंटेस्टेंट है, जिसने सबसे ज्यादा सु्र्खियां बटोरी हैं वो है भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह।
पवन सिंह लगातार कर रहे फ्लर्ट
पवन सिंह के वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं और Rise and Fall में उनकी मौजूदगी लोगों को खूब भा रही है। वो रिएलिटी शो में धीरे-धीरे युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा से आकर्षित हो रहे हैं और ये बात शो में साफ दिखाई दे चुकी है।
तारीफ करने का नहीं छोड़ते मौका
पवन सिंह कई बार धनश्री वर्मा को बता चुके हैं कि उनकी आवाज उन्हें बहुत पसंद है, क्योंकि उनकी आवाज उनकी एक्स गर्लफ्रेंड की आवाज से काफी मिलती-जुलती है। वो मौके-मौके पर धनश्री वर्मा की तारीफ करते नजर आते हैं। इसके अलावा वो कई बार धनश्री के साथ नाचते नजर आते हैं।
धनश्री की पवन सिंह से दूर रहने की कोशिश
शो में भी कंटेस्टेंट अरबाज पटेल धनश्री को हिदायत देते नजर आए हैं कि वो पवन सिंह से थोड़ा दूर रहें, जिस पर धनश्री ने जवाब दिया कि मैं उनसे दूरी बना रही हूं क्योंकि वो बार-बार फ्लर्ट करते रहते हैं। धनश्री ने यह भी कहा कि उन्हे पवन सिंह का नेचर समझ ही नहीं आ रहा है।
दोनों का रिलेशनशिप स्टेटस
आपको बता दें, धनश्री वर्मा का युजवेंद्र चहल के साथ तलाक हो चुका है और वो फिलहाल सिंगल हैं। वहीं पवन सिंह ने शो में बताया था कि उनकी दूसरी शादी में खटपट चल रही है और तलाक तक मामला पहुंच चुका है और जल्द ही वो तलाक ले लेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











