स्टेज पर सबके सामने सुशांत की याद में रो पड़ी अंकिता लोखंडे, आपकी भी आंखें भर आयेंगी VIDEO
साल 2020 में फिल्म इंडस्ट्री को तब सबसे बड़ा झटका लगा, जब सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर सामने आयी। सुशांत सिंह राजपूत की मौत से उनका परिवार अभी उभर कर बाहर नहीं आ पाया है। वहीं अंकिता लोखंडे ने भी सुशांत सिंह राजपूत को याद कर एक एक्ट पेश किया है।
टीवी कलाकार अंकिता लोखंडे और पवित्र रिश्ता की टीम ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। जहां पर अंकिता ने सुशांत के सभी फिल्म सांग पर खूबसूरत डांस किया इसके साथ सुशांत के लिए एक खास मैसेज भी दिया।

पूरी टीम ने मिलकर सुशांत को एक म्यूजिकल ट्रिब्यूट दिया। इसी का एक वीडियो सामने आया है जहां पर अंकिता बेहद भावुक होते हुए दिखाई दे रही हैं।इस वीडियो में अंकिता लोखंडे कह रही हैं कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि वह सुशांत के बारे में इस तरह बात करेंगी।
विरल भयानी ने ये Video पोस्ट किया है।


Click it and Unblock the Notifications