करीना को लेकर अर्चना का मानव से झगड़ा

अब आप सोच रहें होंगे कि पवित्र रिश्ता में अब कौन सा नया ट्वीस्ट आ गया। अरे बात यह है कि पवित्र रिश्ता के सेट पर बॉलीवुड की हॉट बेब करीना कपूर जो आ गयी हैं। उन्हें देख कर मानव यानी सुशांत सिंह कुछ ज्यादा ही खुश हो गये। उन्होने यह भी माना की करीना मेरा क्रश है और जब वह सामने हो तो सुशांत का क्या हाल हो रहा होगा आप लोग तो समझ ही सकते हैं।
सेट पर वो पूरे वक्त करीना के नाम की ही माला जप रहे थे। साथ ही यह भी सुन लिया कि करीना के साथ वाली स्क्रिप्ट बताए मैं अर्चना के साथ तो बाद में काम कर ही सकता हूं। बस इतना ही कहना था सुशांत का कि अर्चना ने वैनिटी वैन में सुशांत की क्लास ले ली।
खैर अर्चना इतना गुस्सा करने की जरूरत नहीं थी आपको पता है या नहीं करीना तो पहले ही सैफ की हैं। आपको करीना से कोई खतरा नहीं है।
देखिए आप सबकी पसंदीदा जोड़ी मानव अर्चना को बॉलीवुड स्टार करीना कपूर के साथ 'पवित्र रिश्ता के आंगन आई बप्पा की सवारी' के स्पेशल एपिसोड में रविवार, 28 अगस्त शाम 7.30 बजे सिर्फ ज़ी टीवी पर


Click it and Unblock the Notifications











