इस हसीना ने अपने पहले ही सीरियल से जीता था दर्शकों का दिल, एक हिट फ़िल्म में किया काम, अब ऐसे काट रहीं दिन

Ankita Lokhande

टेलीविजन की दुनिया में ऐसी कई सारी हसीनाएं हैं जो कि अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी एक्टिंग को लेकर भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं. कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी भी है जो कि पहले ही शो की वजह से काफी ज्यादा पसंद की जाने लगी थी. इस लिस्ट में अंकिता लोखंडे का भी नाम शुमार है. जिनका एक बॉलीवुड फिल्म और शादी करने के बाद में करियर में रुकावट आ गई और उन्हें काम मिलना भी बंद हो गया.

अंकिता का झलका दर्द

अंकिता लोखंडे ने इस पर बात करते हुए एक बार बताया था कि वह किसी के आगे भी काम के लिए भीख नहीं मांगेंगी. उन्होंने बॉलीवुड बबल को एक इंटरव्यू दिया था और यह कहा था कि "मैं लोगों के पास जाकर कभी भी काम नहीं मांगूंगी. ना ही उनकी चापलूसी कर पाऊंगी."

पवित्र रिश्ता से फेमस हुईं थी एक्ट्रेस

अंकिता लोखंडे ने एक और इंटरव्यू के दौरान यह कहा था कि मेकर्स के पास एक कलाकार के टैलेंट को महत्व देने का वक्त नहीं है. बता दें कि अंकिता लोखंडे का सबसे पहला शो 'पवित्र रिश्ता' काफी ज्यादा हिट गया था जिसमें वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ में नजर आई थी. इस सीरियल में उन्होंने अर्चना का किरदार निभाया था और आज तक यही पहचान उनकी कायम भी बनी हुई है.

कंगना रनौत के साथ हिट फ़िल्म में कर चुकी हैं काम

इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे ने साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' में सपोर्टिंग किरदार निभाया था. इस फिल्म में कंगना रनौत ने लीड किरदार निभाया था. यह फिल्म काफी ज्यादा हिट भी रही थी. इस फिल्म से अंकिता लोखंडे को उनकी एक्टिंग के लिए तो सराहना मिली लेकिन इसके बावजूद भी उनका करियर आगे नहीं बढ़ पाया. इसके बाद में अंकिता लोखंडे ने 'बागी 3' में टाइगर श्रॉफ, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर के साथ में भी काम किया.

पवित्र रिश्ता 2.0 से भी नहीं मिली पॉपुलैरिटी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2021 में अंकिता लोखंडे ने ओटीटी पर ऑन एयर हुए 'पवित्र रिश्ता 2.0' में अपने पुराने किरदार में शाहीर शेख के साथ में नजर आई थी. हालांकि यह सीजन कुछ खास दर्शकों को पसंद नहीं आया. बता दें कि इसके बाद में उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ में शादी रचा ली थी. अब वह घर पर खाली बैठी हुई है और उनको कोई भी काम नहीं मिल रहा है. एक्ट्रेस ने अपना यह दर्द कई सारे इंटरव्यूज में भी बयां किया हुआ है.

Read more about: ankita lokhande
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X