फैंस को झटका, टूट गई पवित्र रिश्ता की जोड़ी, ऋत्विक धनजानी- आशा नेगी का ब्रेकअप !
पवित्र रिश्ता की लोकप्रिय जोड़ी ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। लॅाकडाउन में ये रोमांटिक कपल अलग हो गया है। हालांकि अभी तक ऋत्विक और आशा ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है।
लेकिन ये तय माना जा रहा है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। दोनों इससे पहले लिव इन में रह रहे थे। बता दें कि बीते दो साल से लगातार दोनों की शादी की खबर सामने आ रही थी।

जिस पर दोनों ने कई बयान दिए। ये कहा कि हम एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। फिलहाल शादी पर अभी कुछ सोचा नहीं है। चलिए जानते हैं कि फिर ऐसा क्या हुआ इस कपल के बीच जो दोनों का ब्रेकअप हो गया। यहां पढ़िए बड़ी खबर..


Click it and Unblock the Notifications











