शाहीर शेख ने पत्नी रुचिका कपूर के लिए किया रोमांटिक बेबी शावर, देखिए PHOTO
कुछ रंग प्यार के ऐसे ही के बाद पवित्र रिश्ता 2 में नजर आने वाले शाहीर शेख और उनकी पत्नी रुचिका कपूर की बेबी शावर की फोटो सामने आयी है। शाहीर शेख ने पिछले साल लॅाकडाउन के दौरान रुचिका कपूर के साथ कोर्ट मैरिज की। इसके बाद रुचिका कपूर के प्रेग्नेंट होने की खबर सामने आयी।
इस बेबी शावर की फोटो में रुचिका कपूर बेबी बंप दिखाती हुई नजर आ रही है। शाहीर शेख और रुचिका कपूर एक फ्रेम में काफी खुश नजर आ रहे हैं। शाहीर और रुचिका की जोड़ी इन फोटोज में कमाल की दिख रही हैं। दोनों एक परफेक्ट कपल के तौर पर साथ नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि पिछले साल ही नवंबर में रुचिका कपूर और शाहीर शेख ने शादी की थी।

जहां पर शाहीर शेख अपनी पत्नी रुचिका कपूर के साथ एक फ्रेम में बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वहीं शाहीर शेख यहां पर सिंपल लुक में दिखाई दे रहे हैं। फोटो में रुचिका कपूर बेबी बंप फ्लॅान्ट कर रही हैं। यहां देखिए शाहीर शेख और रुचिका की रोमांटिक फोटो।

रुचिका ने पर्पल रंग की ड्रेस पहन रखी
ऐसे में वे दोबारा कोरोना खत्म होने के बाद आलीशान तरीके से शादी करने वाले थे। लेकिन फिलहाल दोनों माता-पिता बनने जा रहे हैं। बेबी शावर के लिए रुचिका ने पर्पल रंग की ड्रेस पहन रखी है। फोटो में रुचिका कपूर और शाहीर शेख बेहद खुश नजर आ रहे हैं। शाहीर शेख ने सिंपल सी टी शर्ट और पैंट में दिख रहे हैं। ऐसा मालूम होता है कि परिवार और करीबी लोगों के लिए साधारण तरीके का बेबी शावर रखा गया।

रुचिका कपूर बेबी बंप दिखाते हुए
बेबी शावर की डेकोरेशन को भी पेस्टल रंग के बैलून से किया गया है। फोटोज में पहली बार रुचिका कपूर बेबी बंप दिखाते हुए नजर आ रही हैं। शाहीर शेख हमेशा से ही अपनी निजी जिंदगी को निजी रखना ही पसंद करते हैं। मीडिया के सामने शाहीर शेख अक्सर अपनी शादी को लेकर अधिक बात नहीं करते हैं। आपको बता दें कि शाहीर शेख और रुचिका कपूर ने एक दूसरे को लंबे समय से डेट करने के बाद एक दूसरे से शादी करने का फैसला लिया।

शाहीर शेख और रुचिका की पहली मुलाकात जजमेंटल है क्या के सेट पर
शाहीर शेख और रुचिका की पहली मुलाकात जजमेंटल है क्या के सेट पर हुई थी। रुचिका कपूर का कनेक्शन एकता कपूर से है। जी हां, रुचिका कपूर बालाजी मोशन पिक्चर्स लिमिटेड में क्रिएटिव निर्माता और एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट हैं।


Click it and Unblock the Notifications











