पवित्र रिश्ता 2.0: अंकिता लोखंडे- शाहीर शेख का पहला Look, फैंस ने बोला मानव सिर्फ सुशांत, वायरल पुरानी फोटो
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से इस बात की जानकारी सामने आयी थी कि एक बार फिर से लोकप्रिय शो पवित्र रिश्ता वापसी करने जा रहा है। इसकी पहली झलक सामने आ गई है। जहां अंकिता लोखंडे के शाहीर शेख दिखाई दे रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत की जगह शो में शाहीर शेख को दी गई है।
आठ साल पहले बंद किए इस शो को ओटीटी पर लाया जाएगा। पवित्र रिश्ता 2.0 अब फिर से मानव और अर्चना की लव स्टोरी लेकर आ रहा है। पहले लुक में शाहीर शेख को देखने के बाद फैंस को सुशांत सिंह राजपूत की याद जरूर आएगी। शाहीर शेख का लुक बिल्कुल वैसा ही रखा गया है। ऑल्ट बालाजी ने सोशल मीडिया पर पहली तस्वीर शेयर की है। जहां पर शाहीर शेख और अंकिता लोखंडे क्लैपबोर्ड के साथ पोज देते हुए दिख रहे हैं।

शो में एक बार फिर से मां की भूमिका में ऊषा नादकर्णी दिखाई देंगी। इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा गया है कि कई बार हमें बेहद साधारण जिंदगियों में असाधारण प्रेम कहानी मिल जाती है। मानव और अर्चना की इस असाधारण प्रेम कहानी के गवाह बनें। इसे जल्द ही ऑल्ट बालाजी पर प्रसारित किया जाएगा। फैंस ने इस पर एक बार फिर से सुशांत को याद किया है। अपना दिल तोड़ने वाला रिएक्शन दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











