Mouni Roy को फेशियल सर्जरी करवाने पर ट्रोल करने वाले लोगों पर भड़की Pavitra Punia, लगाई ज़ोरदार फटकार
Pavitra Punia Slams Trollers For Troll Mouni Roy: टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री पवित्रा पुनिया ने हाल ही में एक्टर्स की सर्जरी को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर नाराजगी जाहिर की है। सोशल मीडिया पर हो रहे डबल मीनिंग कैप्शन और बेवजह की बातों पर लोगों को उन्होंने फटकार भी लगा दी है। अभिनेत्री ने कहा कि एक्टर्स की पर्सनल लाइफ में दखलअंदाजी देना बंद करो।

पवित्रा पुनिया ने ट्रोलर्स को लताड़ा
पवित्रा पुनिया बॉलीवुड की एक जानी मानी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने एक्टर्स की सर्जरी को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर बात की है। कुछ वक्त पहले टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री मौनी रॉय का ट्रांसफार्मेशन देखने के बाद में काफी लोग हैरान रह गए थे। साथ ही काफी लोग कहने लगे कि उन्होंने कई फैसियल सर्जरी करवाई है। इस पर पवित्र पुनिया ने गुरुवार की सुबह एक वीडियो शेयर किया और इसमें मौनी रॉय की तस्वीर 'द डेविल वेयर्स प्राडा 2' की स्किनिंग से नजर आई।
पवित्रा पुनिया ने शेयर किया वीडियो
पवित्रा पुनिया ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि "कुछ तो शर्म बाकी होगी या फिर सिर्फ ट्रोलिंग की है सैलरी मिलती है तुम लोगों को।" इस वीडियो पर अभिनेत्री ने लिखा कि सभी ट्रोलर्स से यही कहना है कि एक्टर्स को ट्रोल करना और परेशान करना बंद कर दो। यह तुम्हारा किचन नहीं है और ना ही तुम्हारी डिश है। मतलब इसका आपसे कोई भी लेना देना नहीं है और बकवास करने से कुछ भी नहीं होने वाला है। बस तुम लोगों को ट्रोलिंग की ही सैलरी मिलती है।
पवित्रा पुनिया इस दौरान काफी गुस्से में नजर आए और उन्होंने वीडियो में ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि "मुझे समझ नहीं आता है कि आप लोगों की दिक्कत क्या है। ऐसा भी लगता है जैसे ट्रोलिंग करना ही सबका पसंदीदा काम बन चुका है। मीडिया भी कई बार तो तस्वीर के साथ में ऐसे कैप्शन डाल देता है कि लोग गलत मतलब निकाल लेते हैं और उनका इंगेजमेंट बढ़ता है।"
ट्रोलर्स पर भड़की एक्ट्रेस
एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पेजों से भी अपील की और कहा कि इस तरीके की चीजों को बंद कर दें। उन्होंने कहा कि "जो भी लोग कहते हैं कि उन्होंने 500 सर्जरी करवा ली है, 1 लाख सर्जरी करवा ली है तो वह आपसे पैसे तो नहीं मांगने आई। हम आपसे सलाह भी नहीं लेते हैं।"
पवित्रा पुनिया ने आगे इस पर बात करते हुए कहा कि "अगर इंडस्ट्री में कोई कुछ भी करवाना चाहता है तो वह उसकी पसंद है। अगर आपके परिवार वाले भी कुछ करवाना चाहते हैं तो करवा सकते हैं। इसीलिए किसी को भी ट्रोल मत करो बस चुप रहो।"


Click it and Unblock the Notifications