Pavitra Punia ने गुपचुप रचाई शादी ? नई नवेली दुल्हन की तरह सजीं एक्ट्रेस तो फैन्स ने पूछा- दूल्हे राजा कौन हैं

Pavitra Punia got married secretly: टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी हसीना पवित्रा पुनिया अपनी खूबसूरती की वजह से आए दिनों सुर्खियों में रहती हैं। पवित्रा की हाइट और पर्सनालिटी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। बता दें कि पवित्रा बिग बॉस सीजन 14 में नजर आई थीं और इस सीजन में ही उनका और एजाज खान का प्यार का रिश्ता जुड़ गया था। घर के बाहर भी दोनों को साथ में देखा जाता था। यहां तक की दोनों ने यह तक कह दिया था कि शायद दोनों शादी भी कर सकते हैं, लेकिन बाद में दोनों के ब्रेकअब की खबर ने फैन्स को चौंका दिया।
पवित्रा पुनिया ने गुपचुप रचाई शादी
लेकिन उनसे ज्यादा चौंकाने वाली खबर अब आ रही है। जी हां, पवित्रा ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पवित्रा खूबसूरत हैवी साड़ी के साथ ही हाथों और पैरों में मेहंदी, मांग में सिंदूर, चूड़ियां और ज्वैलरी पहने नजर आ रही हैं। यह देखकर लग रहा है जैसे कि उन्होंने गुपचुप शादी रचा ली है। पवित्रा ने ऐसी एक नहीं बल्कि कई तस्वीरें शेयर की हैं जहां वह कभी अपने हाथों की मेहंदी दिखाती नजर आ रही हैं तो कभी वह अपने पैरों का पायलें दिखाती दिख रही हैं।
कंफ्यूज हुए फैन्स
इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही पवित्रा ने कैप्शन में एक स्टार, गुलाब का फूल, चीता और आखिरी में उन्होंने श्री लिखा है। पवित्रा के इस कैप्शन से तो फैन्स काफी कंफ्यूज हो गए हैं। एक्टर शार्दुल पंडित ने कमेंट करते हुए लिखा- सिंदूर ? तो वहीं एक यूजर ने कमेंट करते लिखा- क्या आपने शादी कर ली ? वो भी इतने गुपगुप तरीके से हमें तो यकीन नहीं हो रहा तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा दूल्हा कौन है। अब इन तस्वीरों में कितनी सच्चाई है यह तो पवित्रा पुनिया ही बता सकती हैं। फिलहाल तो इन तस्वीरों ने फैन्स को पूरी तरह से कंफ्यूज कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











