3 साल तक एक्टर को किया डेट, ब्रेकअप होते ही इंडस्ट्री ने भी किया बॉयकॉट, काम के लिए तरसी ये एक्ट्रेस

Pavitra Punia On Her Breakup With Eijaz Khan: पवित्रा पुनिया टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि इसी साल उनका एजाज खान के साथ में ब्रेकअप भी हुआ था। हालांकि आपको बता दें कि साल 2023 में दोनों ने सगाई भी कर ली थी। दोनों ने तकरीबन 18 साल तक एक दूसरे को डेट किया और इस दौरान उन्होंने काफी मुश्किलों का भी सामना किया।
पवित्रा पुनिया ने अब हाल ही में टेली मसाला के साथ बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने इन सब चीजों को लेकर बात की है। एक्ट्रेस ने बताया कि "किस तरीके से एजाज खान और उनके बीच में फासले रहा करते थे। पवित्रा ने इस पर बात करते हुए कहा कि मैंने इंडस्ट्री में बहुत काम किया। लेकिन शायद मैं उस काम के लिए ज्यादा पैसे डिजर्व करती थी।"
एक्ट्रेस ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मैंने फिर भी कम पैसों में काम किया और इससे मैं अपनी जरूरत को पूरा कर पाई। टीवी पर मुझे टाइप कास्ट भी किया गया और यहां तक की विलेन के रोल के अलावा मुझे लीड रोल भी ऑफर नहीं हुए। लेकिन फिर मैंने खुद के लिए रास्ता बनाया। जब मेरा एजाज खान के साथ में ब्रेकअप हुआ तो इंडस्ट्री ने भी मुझे बॉयकॉट करना शुरू कर दिया।"
पवित्रा पुनिया ने आगे भी बात की और कहा कि "लोगों ने मुझे पार्टी में भी बुलाना बंद कर दिया और मुझे काम भी नहीं दे रहे थे। लेकिन मुझ पर इस बात का कोई भी असर नहीं पड़ा और पिता के इस दुनिया से चले जाने के बाद में डिप्रेशन में चली गई। लेकिन फिर मैं खुद को संभाला और काम पर दोबारा से फोकस करना शुरू किया।"
एक्ट्रेस ने बताया कि "अभी के वक्त में मैं पूरी दुनिया घूम रही हूं और काम भी कर रही हूं। रियलिटी शोज में भी काम कर रही हूं। मुझे सीरियल भी मिल रहे हैं और इसके लिए मैं खुद को खुशनसीब भी समझती हूं।" अभी के वक्त में एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ इंटरेक्ट करती रहती हैं और कुछ ना कुछ शेयर भी करती हुई नजर आती है।


Click it and Unblock the Notifications











